ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

SIR नाम हटाने के दावे-आपत्ति मे गढबडी को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन : सत्ता के दबाव मे आदिवासियो के नाम काटने का षडयंत्र चल रहा - विधायक ग्रेवाल

Bakhtavar Express

Mon, Jan 19, 2026

विधायक ग्रेवाल के साथ पिपल्याभान सरपंच और कांग्रेस बी.एल.ए. प्रकरण दर्ज करवाने थाने पर पहुचे

सरदारपुर। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश मे मतदाता सुची के एस.आई.आर. कार्य मे नाम जोडने/हटाने के लिए दावे आपत्ति का कार्य चल रहा है जिसमे विधानसभा सरदारपुर मे फर्जी तरीके से नाम हटाने की गढबडी को लेकर सोमवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल के नैतृत्व मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा एसडीएम कार्यालय पर पहुचकर एसडीएम सलोनी अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बताया किमतदाता सुची गहण परीक्षण कार्य (एस.आई.आर.) मे बी.एल.ओ. द्वारा सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे कडी मेहनत कर निष्पक्ष कार्य किया गया है किन्तु फर्जी व्यक्तियो द्वारा ग्रामीण क्षैत्र के व्यक्तियो के नाम से आपत्ति फार्म भरकर नाम काटने का षडयंत्र चलाया जा रहा है मतदान केन्द्र देदला-73 मे सुभाष पिता सारवणिया डावर के नाम से फार्म भरकर 3 मतदाता के नाम हटाने के लिए फार्म दिया गया है जबकि सुभाष डामर को जानकारी ही नही है उक्त व्यक्ति विकलांग एवं दृष्टिीहीन है फर्जी व्यक्ति द्वारा सुभाष के नाम से फार्म भरकर दावे-आपत्ति मे फार्म जमा किया गया है जिसमे मोबाईल नम्बर और दिनांक भी नही लिखा गया है। मतदान केन्द्र देदला-73 मे रवि के नाम से फार्म भरकर 3 मतदाता के नाम हटाने के लिए फार्म दिया गया है जिसमे जो इपिक नम्बर लिखा गया है वह निर्वाचन पोर्टल पर ही दर्ज नही है। मतदान केन्द्र पिपल्याभान-142 मे खेलु मावी के नाम से फार्म भरकर 30 मतदाता के नाम हटाने के लिए फार्म दिया गया है जबकि खेलु मावी को जानकारी ही नही है उक्त व्यक्ति एस.आई.आर. प्रक्रिया मे अपना फार्म जमा करने के बाद से ही गुजरात है फर्जी व्यक्ति द्वारा खेलु मावी के नाम से फार्म भरकर दावे-आपत्ति मे फार्म जमा किया गया है जिसमे मोबाईल नम्बर भी नही लिखा गया है और खेलु मावी के नाम से 30 फार्म एक ही दिनांक मे जमा किए गए है जबकि एक दिन मे 10 फार्म ही जमा कर सकते है। पिपल्याभान-142 मे ही खेलु मावी के नाम से फार्म भरकर वर्तमान सरपंच मिठ्डीबाई डोडियार सहित भूरा, हपसिंह, भुनसिंह, दिता, चेनसिंह, शोभान, धन्ना, नूरा, भेरसिंह का नाम हटाने के लिए फार्म दिया गया है जो कि गाॅव मे ही निवासरत है। मतदान केन्द्र भमती-143 मे कांग्रेस पार्टी के बी.एल.ए. भावसिंह भाबर का नाम हटाने के लिए फार्म दिया गया जबकि एस.आई.आर. कार्य मे एक महीने तक भावसिंह भाबर द्वारा बी.एल.ओ. का सहयोग किया गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नाम हटाने के लिए जिस भी व्यक्ति द्वारा घोषणा पत्र दिया गया है वह जानकारी गलत है फर्जी व्यक्तियो द्वारा फार्म भरे गए है जिनकी उचित जांच एसडीएम कार्यालय मे लगे कैमरो एवं फार्म पर किए गए हस्ताक्षर के आधार पर इन व्यक्तियो पर निर्वाचन आयोग के प्रारूप 7 मे घोषणा मे उल्लेखित अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 (1950 का 43) की धारा 31 के तहत प्रकरण दर्ज करवाए। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने बताया कि फर्जी व्यक्तियो द्वारा रिंगनोद, लाबरिया, संदला, बोडिया, चुनियागढी, पडुनीकला, माछलिया, राजगढ, कुशलपुरा, दत्तीगाॅव, बाण्डीखाली, बरखेडा, चालनीमाता, बिमरोड, आमलियाखुर्द, उजाडिया आदि जगहो पर भी षडयंत्र पूर्वक नाम हटाने के लिए झूटे आवेदन दिए है। ज्ञापन के पश्चात पिपल्याभान की सरपंच मिठ्डीबाई डोडियार, भावसिंह भाबर भमती द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल के साथ राजगढ थाना पर पहुचकर गलत जानकारी देकर नाम हटाने का षडयंत्र करने वाले फर्जी व्यक्तियो पर प्रकरण दर्ज करवाने हेतु आवेदन दिया गया। ज्ञापन के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण भेरूसिंह बडगोता, रविन्द्र पाटीदार, राजेन्द्र लोहार, भीमालाल चैधरी, विरसन भगत, मयाराम मेडा, दिनेश चैधरी, सरदार डामर, केकडिया डामोर, सुरेश डोडियार, कुलदीप पटेल, अर्जुन गेहलोत, अरविन्द जाट, बगदीराम सिंगार, शांतिलाल कटारा आदि बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें