ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

हादसा : स्टेट हाईवे पर आमने सामने भिड़े दो ट्रॉले,एक की मौत,बचाव कार्य जारी

Bakhtavar Express

Fri, Jul 3, 2026

धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदारपुर-बदनावर स्टेट हाईवे पर ग्राम लाबरिया के पास शुक्रवार शाम दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक कंटेनर के केबिन में दब गया और बाहर नहीं निकल सका। गंभीर रूप से फंसने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका शव केबिन से बाहर निकालने के लिए क्रेन मशीन और अन्य संसाधनों की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी है।

वहीं दूसरे कंटेनर के चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही राजोद थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने यातायात नियंत्रित करते हुए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कंटेनरों को हटाने और शव निकालने का अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें