ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

श्रीमद्भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण की बारात ने किया नगर भ्रमण

सरदारपुर मे रोजगार शिविर के माध्यम से 70 युवक-युवतियो का हुआ चयन

खुशी के साथ मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व,गले मिलकर दी मुबारकबाद

सूचना

ब्लड बैक हुआ आरंभ,सिविल अस्पताल मे होगी अब सर्जरी भी : सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

Bakhtavar Express

Sat, May 30, 2026

सरदारपुर। सिविल अस्पताल सरदारपुुर मे जल्द ही मरीजो को स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाओं का भी लाभ मिलने लग जायेगा। पिछले करीब 3 वर्षो से स्त्री रोग विशेषज्ञ नही होने से सिविल अस्पताल मे उपचार कराने आने वाली महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पडता था। लेकिन पिछले 10 दिनो मे प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी की मेहनत रंग लाने लगी है सिविल अस्पताल की कई समस्याओ का समाधान हुआ वही उनके कार्यकाल मे स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाये भी जल्द मिलने लग जायेगी।

पिछले दिनों संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के द्वारा प्रदेशभर मे एक हजार से अधिक चिकित्सकों की नियुक्ति की गई थी जिसमे सिविल अस्पताल सरदारपुर मे भी स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गए । जल्द ही सिविल अस्पताल सरदारपुर मे अपनी सेवाएं देने लग जायेगे। उल्लेखनीय है की सिविल अस्पताल सरदारपुर मे पिछले तीन वर्षो से स्त्री रोग विशेषज्ञ नही है इसकी पुर्ति के लिये जनता ने कई बार ज्ञापन देकर जनप्रतिनिधियों से स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की थी जो अब जाकर पुर्ण हो रही है। इसका सारा श्रेय बीएमओ डॉ द्विवेदी की मेहनत को जाता हे जो सिविल अस्पताल की हर समस्या के समाधान में तत्परता दिखाते हुए उसका हल करने के लिये प्रयासरत रहते हैं।

हब लैब भी जल्द आयेगी सरदारपुरः- सिविल अस्पताल मे हब लैब के अभाव मे मरीजो को रक्त संबधित जांच के लिए तीन से चार दिनो तक का इंतजार करना पडता था। पिछले दिनों नगर के युवाओं ने बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी ने ब्लड बैंक प्रारंभ करने के लिए ज्ञापन सौपा था जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रक्त संग्रहण के लिये फ्रिज को सही करवाया गया और ब्लड बैंक का फिर से आरंभ होने लग जायेगा। वही सिविल अस्पताल की हब लैब जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा मे है उसे सिविल अस्पताल सरदारपुर स्थानांतरित करने के लिए भोपाल से आदेश आ चुके है। संभावना है की जल्द ही हब लैब का संचालन भी प्रारंभ हो जायेगा।

बीएमओ डॉ सचिन द्विवेदी ने चर्चा के दौरान बताया मेरे दो ही लक्ष्य थे जिसे प्राथमिकता के साथ पूर्ण करना था। एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ओर दूसरा हब लेब का अमझेरा से सरदारपुर स्थानांतरित करवाना जो सफल रहा। स्त्री रोग विशेषज्ञ जल्द ही जॉइनिंग हो जायेगी। साथ ही ब्लड बैंक आरंभ होने के बाद सिविल अस्पताल मे पदस्थ सर्जन डाॅ. नितीन जोशी की सेवाओं का लाभ भी मरीजों को मिलने लग जायेगा। सर्जरी के लिये सिविल अस्पताल मे मेजर ओटी है । वही एनेस्थीसिया के पद पर भी नियुक्ति हो चुकी है। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का अहम योगदान होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें