ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

हादसा : खेत में बिछाए खुले बिजली के तार से दो सियारों की मौत,वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध, किसान फरार

Bakhtavar Express

Thu, Aug 21, 2025


  धार ।  धार जिले के मनावर तहसील के ग्राम टेमरिया में मंगलवार रात खेत के चारों ओर बिछाए गए खुले बिजली के तारों के करंट की चपेट में आने से दो सियारों की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने खेत मालिक के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
      वन मंडल अधिकारी विजयानंदम टीआर ने बताया कि वन परिक्षेत्र टाण्डा की सबरेंज जीराबाद अंतर्गत ग्राम टेमरिया में बिजली विभाग के पावरग्रिड के सामने स्थित मक्का की फसल वाले खेत में वन्यजीव मृत पाए गए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और जाँच में पता चला कि खेत में बिछाए गए खुले बिजली के तार के कारण यह हादसा हुआ। मृत पाए गए सियारों में एक मादा की उम्र 2 से 3 वर्ष और दूसरी मादा की उम्र 3 से 4 वर्ष आंकी गई।
    आसपास के क्षेत्र में बिजली के तार दिखाई नहीं दिए, लेकिन ग्रामीणों से पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि टेमरिया निवासी बापू पिता मडिया ने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर विद्युत वायर बिछाया था। यही तार करंट से जुड़कर वन्यजीवों की मौत का कारण बने।
   घटना की जानकारी पर खण्डलाई (मनावर) से पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर मृत सियारों का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के बाद दोनों मृत वन्यजीवों का दाह संस्कार वन विभाग की टीम की मौजूदगी में किया गया।
    वन विभाग की टीम जब पूछताछ के लिए खेत मालिक बापू मडिया के घर पहुँची तो घर पर ताला लगा मिला और वह परिवार सहित फरार पाया गया। घटना के संबंध में उसके विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की जाँच शुरू कर दी गई है।
     वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच प्रचलित है और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों को भी जागरूक करने पर बल दिया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें