ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

तिरंगा यात्रा : माही ​मुख्य बांध पर देश भक्ति के नारों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा,बांध को तिंरगे रोशनी से सजाया

Bakhtavar Express

Fri, Aug 15, 2025



लाबरिया। माही मुख्य बांध लाबरिया पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। बांध स्थल पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार की अगुवाई मे विभाग के अधिकारी,कर्मचारी एंव नागरिकों की उपस्थिति मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद बांध के एक सिरे से दूसरे सिरे तक हाथो मे तिरंगा झंडा थाम कर देश भक्ति के नारो के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।


इस अवसर पर माही परियोजना के एसडीओ धीरज जामोद,एसडीओ हीरालाल डावर,सहायक यंत्री पुजा पाटीदार,उपयंत्री मुकामसिंह डावर,उपयंत्री ईशा टैगोर,उपयंत्री अनुराग मेडा,अमीन नवदीप पाठक माही विभाग के मनोहर पुरोहित सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे।


वही स्वतंत्रता दिवस की पुर्व संध्या पर माही मुख्य बांध को तिरंगे रोशनी से सजाया गया था। बांध के आठो गैटो पर तिरंगो रोशनी से लाईटीग की गई थी जिसके बांध का रात्रि मे सुंदर दृश्य सभी को आकर्षित कर रहा था।  


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें