ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

शर्मा परिवार ने माँ की स्मृति में 5000 पौधे लगाए : पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

Bakhtavar Express

Sun, Jul 26, 2026

अमझेरा। नगर के शर्मा परिवार के अश्विन शर्मा,अरूण शर्मा व अविनाश शर्मा के द्वारा अपनी माता कमलादेवी शर्मा की स्मृति में ब्राहमण समाज की धर्मशाला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट व प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित हुए! शर्मा परिवार के द्वारा अपनी माता की स्मृति में 5000 पौधे लगाने का जो संकल्प लिया है!उससे सार्थक करके बताया साथ ही प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान को बढ़ावा देने का काम कर रहा है!प्रभारी मंत्री नें अपने उद्धबोदन में कहा मालवा की मिट्टी के बारे में बताया कि मालव की माटी गहन गंभीर डग डग रोटी,पग-पग नीर वाली विशेष मिटटी है इस कहावत को हम सभी को बनाये रखने की आवश्यकता है! वही पर्यावरण को संरक्षित करना है!जिसके लिए हमे अधिक से अधिक पौधे लगाने होगें जिससे प्रकृति सुरक्षित हो सकती हैं!हम जितनें पेड़ हम प्रकृति से ले रहे है उससे डबल उसे वापस करना चाहिये। पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं!जिसका उदाहरण नर्मदा नदी है!जिसमें वृक्षो की जड़ो का पानी सीधे इसमें मिलता है और यही कारण है कि नर्मदा नदी के जल से कई बिमारीयाॅ ठिक हो जाती है क्योंकि इसमें कई जड़ी-बुटी वाले पेड़ो का जल भी आकर मिलता है। अपने माता-पिता की स्मृति में कोई मंदिर बनाता है कोई धर्मशाला बनाता है लेकिन शर्मा परिवार के द्वारा अपनी माता की स्मृति में 5000 पेड़ लगाने का जो संकल्प

लिया है! उसी प्रकार से पेड़-पौधे वातावरण से जहरीली गैसो को अपने में समा लेती है!और हमें अक्सीजन प्रदान करते है। हम सभी को ऐसे लोगो से प्रेरणा लेनी चाइये!जिससे पर्यावरण संरक्षण में योगदान हो सके!वही मंच पर केबिनेट मंत्री सावित्री ठाकुर,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, अशोक जैन,पूर्व विधायक वेलसिंह भुरिया, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राखी राय,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रज्ञा ठाकुर, आदि उपस्थित थे!साथ ही धार कलेक्टर राजीव रंजन,पुलिस अधिक्षक सचीन शर्मा, जिला पत्रकार संध के अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री,ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव,सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना राजेंद्र शर्मा,मुकेश राठौड़ शुभम दीक्षित अंशुल राठौड़, विजय दीक्षित , शैलेन्द्र भंडारी आदि के द्वारा स्वागत किया गया इसी के साथ ही अविनाश शर्मा व अरूण शर्मा एवं कार्यक्रम का संचालन अनील तिवारी के द्वारा किया गया व आभार अश्विन शर्मा के द्वारा प्रकट किया गया ।

अमझेरा में महाविद्यालय प्रारम्भ करने की मांग

पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं सांसद सावित्री ठाकुर का रॉयल एकेडमी विद्यालय के बच्चो ने स्वागत किया साथ ही छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से नगर में महाविद्यालय प्रारम्भ करने की मांग रखी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें