ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

लोकार्पण और भूमि पूजन : कल होगा 11 करोड़ के सिविल अस्पताल का लोकार्पण ओर 6.35 करोड़ के 17 अटल सेवा भवन का भूमिपूजन आयोजन की तैयारियां पूर्ण

Bakhtavar Express

Mon, Aug 11, 2025

सरदारपुर। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को सिविल अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण होगा। लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एसडीएम आशा परमार ने जनपद पंचायत सीईओ मारिषा शिंदे, नगर परिषद सरदारपुर सीएमओ यशवंत शुक्ला, नगर परिषद राजगढ़ सीएमओ ज्योति सुनारिया, सीबीएमओ डॉ अरुण मोहरानी के साथ तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

लोकार्पण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहेंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल, नगर परिषद सरदारपुर अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान रहेंगे।

इस दौरान अतिथीयो के द्वारा 11 करोड के सिविल अस्पताल के लोकार्पण के साथ जनपद पंचायत सरदारपुर की ग्राम पंचायत नंदलई, हनुमंत्या साजोद, हनुमंत्या पदमपुरा, बडोदिया, बांदेडी,वबर्डीपाडा, बरखेडा, बसलई, बिमरोड, गोदीखेडा ठाकुर लेंडगांव, मोरगांव, नरसिंह देवला, पटोलिया, संदला,सेमल्या, सिंदुरिया मे बनने वाले अटल सेवा सदन भवन का भुमिपुजन भी करेगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें