ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

अमझेरा : तीन दिवसीय काल भैरव मूर्ति एवं शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव,सूर्यवंशी कुमरावत तम्बोली समाज नाना देवी मंदिर पर आयोजन

Bakhtavar Express

Thu, May 7, 2026

अमझेरा। नगर के चालनी मार्ग स्थित प्राचीन माँ नाना देवी मंदिर पर श्री काल भैरव मूर्ति प्रतिष्ठा एवं शिखर प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय आयोजन होगा। नाना देवी माता मंदिर सूर्यवंशी कुमरावत तम्बोली समाज की कुल देवी है। विगत वर्षों में समाज जनो ने जनसहयोग कर नवीन मन्दिर का निर्माण किया गया जिसके अंतर्गत आयोजन किया जा रहा है।

कलश यात्रा से होगी शुरुआत-

सूर्यवंशी तम्बोली समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत 8 मई को तम्बोली मोहल्ला स्थित समाज की धर्मशाला से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो बस स्टैंड, सदर बाजार सहित नगर भ्रमण कर माता नाना देवी मंदिर पहुचेगी। जहा यजमानों का प्रायश्चित कर्म, मूर्ति शिखर वीविधवास एवं देवताओ का आव्हान होगा। 9 मई को देवताओ का पूजन, यज्ञाहुति, शिखर एवं काल भैरव मूर्ति प्रतिष्ठा होगी। 10 मई को पूर्णाहुति, देवताओ का श्रंगार एवं महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

कुमरावत समाज की प्रतिभाओ का होगा सम्मान-

धार्मिक आयोजन के साथ ही हाई स्कूल, हाई सेकंड्री परीक्षा उत्तीर्ण टॉपर विधार्थियो का सम्मान किया जाएगा। कुमरावत तम्बोली समाज के अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने बताया कि धार्मिक आयोजन के साथ ही 10 मई को दोपहर में बोर्ड परीक्षाओ में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार मालवी चौरासी पंच अध्यक्ष रहेंगे। समाज के पदाधिकारी नारायण पटेल, कांतिलाल मोदी, रमेशचंद सिलोनिया, जुगल किशोर सूर्यवंशी, राजेश मालवी एवं समस्त नवयुवक मंडल, महिला मंडल के द्वारा आयोजन की तैयारी की जा रही है। पूरा आयोजन यज्ञाचार्य ओमप्रकाश व्यास मुख्य पुजारी परशुराम मन्दिर जानापाव एवं नाना देवी मंदिर के पुजारी रवि पाठक, प्रवीण पंडित के सानिध्य में होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें