ब्रेकिंग

4 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने विधायक ग्रेवाल के साथ पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन और आदेश की कॉपी सौंपी

96 घंटे बीत जाने के बाद भी टंट्या मामा की मुर्ति खंडित करने वाले अज्ञात व्यक्ति को नहीं किया गिरफ्तार

अधूरी पुलिया पर बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार,शिक्षा विभाग के मंडल संयोजक पंवार ने दिखाई मानवता,अस्पताल में करवाया उपचार

लोन की किस्त वसूली कर लौट रहे बैक मैनेजर और कर्मचारी पर गिरी आकाशीय बिजली,दोनों हुए घायल

टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार और मूर्ति पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर कल से धरना देंगे

सूचना

सरदारपुर : टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार और मूर्ति पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर कल से धरना देंगे

Bakhtavar Express

Wed, Jul 1, 2026

सरदारपुर। ग्राम जोलाना में अमर शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडीत करने को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आदिवासी समाज के संगठनों द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया। जिसमें बताया कि दिनांक 29 जून को ग्राम जोलाना में अमर शहीद ट्ंटया मामा की मुर्ति को असामाजिक तत्वो द्वारा खंडित कर दिया गया था लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उक्त कृत्य करने वालों की पहचान या गिरफ्तारी नही हुई है, इस घटना को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने एस.डी.ओ.पी. सरदारपुर व सरदारपुर थाने मे मुलाकात की इस पर आश्वासन दिया गया था जल्द से जल्द कार्यवाही की जावेगी लेकिन आज दिनांक तक कोई गिरफ्तारी नही हुई है। इस घटना को लेकर समाजजन द्वारा सरदारपुर अम्बेडकर चोराहे पर 2 जुलाई से दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक प्रतिदिन धरना दिया जाएगा। यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक असामाजिक तत्वो की गिरफ्तारी एवं मुर्ति का पुनःनिर्माण नही होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें