आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदो पर भर्ती प्रक्रिया आज से : सरदारपुर की दोनो परियोजना मे 11 कार्यकर्ता और 8 सहायिका के पदो पर होगी भर्ती,देखे सुचि कहा हैं पद खाली
Bakhtavar Express
Wed, Dec 31, 2025
सरदारपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गए है । सरदारपुर में महिला बाल विकास विभाग की दोनो परियोजना मे कुल 11 आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं 08 आंगनवाडी सहायिकाओं की नियुक्ति होना है । नियुक्ति की यह प्रक्रिया एमपी आनलाईन द्वारा निर्मित चयन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी । इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी पोर्टल पर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं । आवेदन पत्र भरने की प्रारम्भ तिथि 31 दिसम्बर 2025, अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 है । वहीं आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है । नियुक्ति से संबंधित नियम, निर्देश, शर्तें, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक अर्हताओं की विस्तृत जानकारी चयन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है । परियोजना अधिकारी अधिकारी, महिला एवं बाल विकास सरदारपुर कमलसिंह निंगवाल द्वारा बताया गया है कि नियुक्ति हेतु अनिवार्य योग्यता ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम की तथा शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड की स्थाई निवासी होना आवश्यक है । नियुक्ति हेतु अनिवार्य योग्यता कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है । नियुक्ति हेतु निवास के संबंध में विवाहिता होने पर पति का निवास स्थान एवं अविवाहित होने पर पिता के निवास के दस्तावेज ही मान्य किये जायेंगे । नियुक्ति की कार्यवाही आवेदिका के द्वारा संलग्न दस्तावेजों के अनुसार निर्धारित अंकों के माध्यम से की जायेगी । गरीबी रेखा, विधवा, परित्यक्ता एवं स्नातक संबंधी शैक्षणिक योग्यता के अंक सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र, अंकसूची अपलोड करने पर ही प्रदाय किये जायेंगे ।
सरदारपुर मे इन केंद्र्रो पर होगी नियुक्ति -
परियोजना क्रमांक 1 के सेक्टर भोपावर के कुमारपाट,फलगावडी के हातोद -2,एवं रिंगनोद सेक्टर की केसरपुरा आंगनवाडी मे कार्यकर्ता की नियुक्ति होगी। वही राजगढ सेक्टर के राजगढ -10,अमझेरा के अमझेरा-10 एंव राजगढ सेक्टर की कंजरोटा क्रमांक 3 मे सहायिका के पदो पर नियुक्ति होगी।
इसी प्रकार परियोजना क्रमांक 2 मे तिरला सेक्टर की छडावद-1,लाबरिया की काटानेश,संदला की सलवा - 1,राजोद की झिंझोटा,लाबरिया की कालीचाट,उण्डीखाली,संदला की सातसुई 1 च सातसुई -2 मे कार्यकर्ता की नियुक्ति होगी । वही राजोद सेक्टर की आनंदखेडी,लाबरिया की कालीचाट,उण्डीखाली,राजोद की देवगड मिनी एवं वाक्यापाडा मे सहायिका के पदो पर नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन