ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

कायस्थ समाज सम्मेलन का हुआ आयोजन : एकता में ताकत होती है यही कायस्थ की पहचान है - महापौर पटेल

Bakhtavar Express

Sun, Nov 9, 2025

रतलाम । शहर मे रविवार को श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर प्रांगण मे कायस्थ समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे प्रतिभा सम्मान समारोह, और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम किए गए कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि शहर के महापौर प्रहलाद पटेल, सुनीता पटेल, दीपक रॉय माथुर और सुषमा श्रीवास्तव द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्पहार, दीप प्रज्वलन और कलम दावत की पूजन करके की गई साथ ही छप्पन भोग लगाया गया कार्यक्रम के अंतर्गत स्वागत भाषण देते हुए अरुणा भटनागर ने कायस्थ समाज का परिचय करवाया साथ ही स्नेहलता श्रीवास्तव, गरिमा माथुर,संतोष निगम, माया गौड़, सीमा माथुर, शिवांगी माथुर,रोशनी माथुर,अनीता माथुर, यतिक माथुर आदि सदस्यों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत महापौर प्रह्लाद पटेल ने बताया की एकता मे ताकत होती है एक जुट होकर हम हारी बाजी जीत सकते है साथ ही महापौर ने स्वच्छता का संदेश देते हुए शहर मे सफाई बनाए रखना साथ पौधा लगाने का भी संदेश दिया और चित्रगुप्त मंदिर निर्माण के लिए अपना पूरा सहयोग देने की बात कही है दीपक माथुर ने महापौर द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की साथ ही कायस्थ समाज को आगे नई दिशा देने के लिए अपने विचार रखे, सुषमा श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण के बारे मे बताया साथ की नारी को आगे बड़ाने वाले सदस्यों का भी धन्यवाद किया सम्मान समारोह के अंतर्गत जगदीश श्रीवास्तव, सुशील मीनू माथुर, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि सदस्यों को चित्रांश अवार्ड से सम्मानित किया गया सुशील मीनू माथुर द्वारा नेत्र दान महादान के बारे मे बताया साथ ही नेत्रदान के लिए सभी को प्रेरित किया कार्यक्रम मे प्रतिभावान बच्चे हैपी श्रीवास्तव, पीयूशा रॉय माथुर, ईशिता सक्सेना, अथर्व भटनागर, प्रशस्ति गौड़, दक्ष सक्सेना, चित्रांशी श्रीवास्तव आदि बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह दिया गया इस अवसर पर आशीष माथुर, जीवन रॉय माथुर, राहुल सक्सेना, अंकित निगम, दीपू भटनागर, संयम माथुर, शिवम माथुर, स्नेहलता श्रीवास्तव, सुषमा सक्सेना, गायत्री सक्सेना, जाग्रति सक्सेना, जितेंद्र चारु भटनागर आदि कायस्थ समाज सदस्य मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन दिव्या श्रीवास्तव ने किया और आभार जुली श्रीवास्तव ने व्यक्त किया |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें