ब्रेकिंग

बगैर हवा आंधी के नीम की डाली टुटकर व्यस्त मार्ग को जाम किया ,बाइक सवार और बालक बचे

सारे दुख दर्द की दवाएं हैं मोहम्मद के शहर में, क्यों रोता है तु मोहम्मद के शहर में

बरमंडल में हार्डवेयर की दुकान पर हजारों की चोरी, बरमखेड़ी में पूर्व सरपंच के यहां भी हुई चोरी की वारदात

जिले के सभी ब्लॉकों में 3 माह से वेतन नहीं मिलने पर आशा, उषा , आशा पर्यवेक्षक की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

राष्ट्रिय डेंगू दिवस मनाया,डेंगू नियंत्रण की शपथ दिलाई

सूचना

कालेशाह बाबा उर्स का कल रंग महफ़िल के साथ होगा समापन : सारे दुख दर्द की दवाएं हैं मोहम्मद के शहर में, क्यों रोता है तु मोहम्मद के शहर में

Bakhtavar Express

Sat, May 16, 2026

सरदारपुर। नगर में भाईचारे कौमी एकता के प्रतीक हज़रत कालेशाह बाबा रहमतुल्लाह अल्लेह का उर्स जारी है। शुक्रवार रात को अफरोज साबरी कव्वाल पार्टी मनावर द्वारा कलाम पेश करते हुए सारे दुख दर्द की दवाएं हैं मोहम्मद के शहर में क्यों रोता है तु मोहम्मद के शहर में, ए मेरे मोहम्मद हम सब उम्मीद लगाए बैठे हैं हुजूर बनाए करम रखना पेश करने पर अकीदतमंद झुमते हुए कव्वालों का जमकर नोट बरसाते नजराना पेश किया, कलाम पर तालियां भी बटोरी गई। कार्यक्रम के शुरुआत पहले अतिथि अखंड महाराज उज्जैन, ज़ावेद बाबा वारसी इंदौर, डॉ एमएल जैन, डॉ सचिन द्विवेदी, का उर्स कमेटी के सदर सलमान रफीक खांन, नायब सदर बृजेश ग्रेवाल, कार्यक्रम के संचालन कर्ता हांजी अब्दुल रशीद खांन बलराम यादव, अंसार खांन, वाकिब खांन,सरवर खांन आदि कमेटी सदस्यों द्वारा इस्तकबाल किया। बाद में अतिथियों ने कव्वाली का लुत्फ लिया गया। रात 12 से 2 बजे तक आजिम नाजा कव्वाल पार्टी मुम्बई द्वारा एक से बढ़कर एक कलाम पेंशकर समां बांधे रखा गया। उर्स के दौरान सरदारपुर क्षेत्र सहित धार जिले से भारी संख्या में सूफी संत जायरीनों शामिल होकर बाबा के दर्शन लाभ और मन्नतधारी अपने मन्नतें उतारकर आयोजन का लाभ लें रहें हैं। उर्स कमेटी और सहयोगियों द्वारा शुद्ध शाकाहारी लंगर की व्यवस्था की गई है। दुसरी और उर्स के चलते युवा बच्चे झुले,चकरी, मिकी माउस का देर रात्रि तक आनंद लें रहें हैं। रविवार सुबह 10 से 4 बजे तक बाबा के दरगाह में कव्वालों की महफिल सजने के साथ बाबा को रंग चढ़ाने के बाद 4 दिनी उर्स का समापन किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें