ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

मानवता : अधूरी पुलिया पर बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार,शिक्षा विभाग के मंडल संयोजक पंवार ने दिखाई मानवता,अस्पताल में करवाया उपचार

Bakhtavar Express

Thu, Jul 2, 2026

सरदारपुर। सरदारपुर-रिंगनोद मार्ग पर पुलिया का कार्य अधुरा होने से बाइक सवार गिर गया। जिससे उसके हाथ, पांव व सिर में चोट आई। इसी मार्ग से गुजर रहें शिक्षा विभाग के मंडल संयोजक प्रकाश पंवार ने घायल को देखा और अपने वाहन पर बिठाकर सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर लाए और उपचार करवाया।

जानकारी के मुताबिक कुक्षी निवासी करण अपने दो पहिया वाहन से गुरुवार सुबह इंदौर से कुक्षी की और जा रहे थे। तभी सरदारपुर रिंगनोद मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पुलिया का कार्य अधुरा होने से करण अपने दो पहिया वाहन से गिर गया। जिससे उसके सिर, हाथ, पांव आदि स्थानों पर चोट आने से उठ नहीं पा रहे था। वहीं मार्ग से सरदारपुर खण्ड शिक्षा कार्यालय पर मंडल संयोजक के पद पर पदस्थ प्रकाश पंवार मार्ग से गुजर रहे थे उन्होंने घायल को देखा और मदद कर अपने वाहन में बिठा कर सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर लाएं और उपचार करवाया। उपचार करवाने के बाद करण अपने रिश्तेदारों के साथ ग्राम कुक्षी के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें