ब्रेकिंग

सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत सरदारपुर में पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन,जागरूक का दिया संदेश

CBMO के साथ हुए मारपीट के विरोध में डाक्टरों ओर कर्मचारियों ने निकाली रैली ,SDM को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग

राजगढ़ ओर सरदारपुर संकुल के 9 विद्यालयों में औचक निरीक्षण में 3 शिक्षक मिले अनुपस्थित,थमाया नोटिस, दिए निर्देश

सोशल मीडिया की सार्थक पहल पर जिस मंदिर का हुआ था जिर्णोद्धार वहां पर हुए भगवान की प्रतिमा स्थापित

विरोध स्वरूप स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, SDM और CMHO को सौपे ज्ञापन,पुलिस ने दर्ज की FIR

सूचना

प्राचीन झिरन्या हनुमानजी मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : सोशल मीडिया की सार्थक पहल पर जिस मंदिर का हुआ था जिर्णोद्धार वहां पर हुए भगवान की प्रतिमा स्थापित

Bakhtavar Express

Thu, Jun 25, 2026

अमझेरा। नगर की तालाब की पाल के समीप प्राचीन झिरन्या हनुमानजी मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि मन्दिर प्राचीन होकर जगह जगह से टूट गया था नगर के युवाओं ने ही वाट्सअप पर ग्रुप बनाकर मन्दिर निर्माण के लिए राशि एकत्रित कर करीब 15 लाख की लागत से सुंदर मन्दिर निर्माण किया गया। जिसमें राजस्थान से मूर्ति लाकर स्थापित की गई। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित कर विधि विधान से सिद्धेश्वर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री विश्व मंगल धाम तरखेड़ी के ऋषिराज जी महाराज सहित अन्य स्थानीय सन्त महात्मा पूर्णाहुति में शामिल हुए। पूर्णाहुति के बाद कन्या भोजन का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चो ने भाग लिया। मन्दिर समिति के द्वारा विगत माह में मन्दिर का स्क्रेच जारी कर बच्चो के लिए कलर भरो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमे चयनित 21 बच्चो को सन्त महात्माओ के द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मन्दिर में दर्शन पूजन के लिए पहुचे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें