ब्रेकिंग

21 लाख की लागत के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन सम्पन्न,जनपद निधि से होंगे कार्य

6 माह से बच्ची के वियोग मे तडप रही माँ ने एसपी से लगाई गुहार पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन 4 घंटे मे माॅ के सुपुर्द करवाई

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बडवेली मे गैहु उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण , टोकन व्यवस्था प्रारंभ करने के दिए निर्देश

सब जेल मे विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन,बंदीयो को दी विधीक सेवा की जानकारी

सरदारपुर की प्रतिभाओ को मिला बेहतर अवसर - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

मारपीट कर शक करता था पति,दुध पिती बच्ची को छिनकर पत्नी को निकाला घर से : 6 माह से बच्ची के वियोग मे तडप रही माँ ने एसपी से लगाई गुहार पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन 4 घंटे मे माॅ के सुपुर्द करवाई

Bakhtavar Express

Tue, May 12, 2026

सरदारपुर। वैसे तो पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा सवाल किये जाते रहते है लेकिन आमजन की सुरक्षा मे सदैव तत्पर रहने वाली पुलिस की सहृदयता भी काबीले तारीफ रहती है। 6 माह पुर्व एक पति के द्वारा पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया यही नही डेढ साल की बच्ची को भी अपने पास रख लिया। 6 माह से बेटी के वियोग मे तड़प रही महिला सोमवार को जिला मुख्यालय पर नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के कार्यालय मे पहुँची और अपने पति से बच्ची को दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने महिला की बातो को गंभीरता से सुना और सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार को उक्त मामले मे तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

एसपी सचिन शर्मा ने मिले निर्देशों के बाद एसडीओपी श्री परिहार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और अमझेरा टीआई राजु मकवाना को संबंधित पक्षों को तलब कर कार्यालय पर बुलाया जहा पर शिकायत के महज 4 घंटे के भीतर ही बच्ची को महिला के सुपुर्द कर दिया। 6 माह से अपनी बेटी के वियोग मे तडप रही महिला अपनी बच्ची को पाकर खुश दिखाई दी ।

यह था मामला:- शिकायत कर्ता महिला का ससुराल ग्राम रूपारेल है जहा पर उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था तथा उस पर बिना वजह शक करता था। करीब छः महिने पहले उसके पति ने मारपीट कर उसे अपने घर से निकाल दिया और उसकी डेढ साल की बच्ची उससे छीन ली। वह दुखी मन से अपने मायके लेड़गांव चली गई लेकिन उसका अपनी बच्ची के बिना मन नही लग रहा था। वह अपनी नन्ही बच्ची को वापस पाने के लिये परेशान थी। जिसकी शिकायत को लेकर महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय धार पहुंची जहां पर एसपी ने एसडीओपी सरदारपुर को शिकायत जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये। पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर सुना गया। विष्णु ने दुसरी शादी कर ली है। महिला के पति विष्णु को बताया गया कि इतनी छोटी दुध पीती बच्ची को उसकी मां से अलग रखना उचित नही है। पहले ना-नुकुर करने के बाद समझाने पर विष्णु बालिका को अपनी पत्नी को सौंपने के लिए तैयार हो गया गया और उसने बच्ची को पत्नी पूजा को सौंप दिया। पूजा अपनी बच्ची को पाकर खुश हो गई और उसने इतनी जल्दी सुनवाई होने पर पुलिस को धन्यवाद दिया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अमझेरा राजु मकवाना, उनि प्रमोद चोहान, सउनि कमलेश्वर तिवारी, प्रआर रामकृष्ण गामड़, सउनि विमल कुमार त्रिपाठी तथा आर. मुकेश बारिया का योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें