ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

डीएफओ सोलंकी के स्थानांतरण होते ही लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद : सब रेंज मे खैर की लकड़ी से भरी पिकअप को लाभ शुभ कर वन अमले ने छोडा ?

Bakhtavar Express

Mon, Aug 11, 2025

सरदारपुर। वन विभाग के डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी के धार से स्थानातरण होते ही लकडी तस्कर सक्रियता के जुट गये तो कुछ वनकर्मी भी लाभ शुभ का खेल खेलने मे पिछे नही हट रहे है। वैसे जब तक धार मे डीएफओ के पद पर श्री सोलंकी पदस्थ रहे विभाग के गश्ती दल हो या फिर वन कर्मचारी हो ऐसे हिम्मत नहीं कर पाया था।

सुत्रो की माने तो इन दिनो खैर की लकडी की तस्करी सरदारपुर वन क्षैत्र के सब रेंज राजोद क्षेत्र मे बडे पैमाने पर हो रही है। खेर की लकडी पान मे इस्तेमाल होने वाले कत्थे को बनाने मे उपयोग हो रही है। जिससे खैर की लकडी का भाव इन दिनो 2500 से लेकर 3000 रू प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है।

सुत्रो ने बताया की पिछले दिनो सब रेंज के अंतर्गत खैर की लकड़ी से भरी एक पिकउप वाहन को वन विभाग के एक साहब और एक वनकर्मी ने बडा लाभ शुभ कर छोड दिया जबकी नियमानुसार वाहन को जप्त करना था क्योकी उक्त लकडी अवैध थी।

वैसे विभाग मे इस लाभ-शुभ की चर्चा तेजी से चल रही है तथा अंदरूनी जानकारियां जुटाई जा रही है। खैर अब देखना है की खैर की लकडी की तस्कारी जारी रहेगी या फिर विभाग के आला अधिकारी गश्ती दल के माध्यम से इस तस्करी पर रोक लगा पायेगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें