पुतला दहन : IAS अधिकारी वर्मा के कहे गए तुच्छ भाषा से ब्राम्हण समाज में आक्रोश, कल विरोध कर ज्ञापन देकर करेंगे पुतला दहन
Bakhtavar Express
Wed, Nov 26, 2025
सरदारपुर। अजाक्स कर्मचारी संगठन के प्रांत अध्यक्ष आईएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के बहन बेटियों के ऊपर कहे गए तुच्छ अपशब्द भाषा के विरोध में गुरुवार को सुबह 11 बजे अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज तहसील सरदारपुर के अध्यक्ष रवि त्रिवेदी भोपावर के सानिध्य मौजूदगी में ब्राम्हण समाजजनो द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर को मुख्यमंत्री, राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन देने पश्चात आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का पुतला दहन किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष त्रिवेदी ने बताया कि ब्राम्हण समाज के बहन बेटियों पर एक आईएएस अधिकारी होकर तुच्छ घटिया शब्दों का इस्तेमाल करना उनके लिए शोभा नहीं देता है, बडी शर्म की बात है । ब्राम्हण समाज इसकी निंदा करते हैं। तहसील अध्यक्ष त्रिवेदी ने तहसील सरदारपुर ब्राम्हण समाजजनो से वर्मा के विरोध स्वरूप अनिवार्य रूप से शामिल होकर इसका विरोध दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन