ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: कलेक्टर ने तगारी उठाकर किया श्रमदान,जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब के घाट पर सफाई कर दिलाए शपथ

Admin

Wed, Apr 23, 2025
अमझेरा। जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुराने कुए, बाउडी, घाट कि सफाई कर जल को सहेजने कि शपथ ली गई। बुधवार को सुबह 9 बजे तालाब के घाट पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पहुंचकर अभियान का शुभारंभ किया। सबसे पहले कलेक्टर मिश्रा ने उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलवाई गई उसके बाद अधिकारी, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ तालाब के घाट कि सफाई कि गई। श्रंखला बनाकर सभी खड़े हुए घाट पर फैला कचरा तगरी मे उठाकर फेका गया। इसके साथ हि पास हि स्थित अति प्राचीन झिरण्या हनुमान मंदिर पहुंचकर वहा कि प्राचीन झिरी का जीर्णोद्धार एवं बोल्डर वाल बनाने के लिए अधिकारियो को निर्देश दिये। इसके साथ हि अति प्राचीन रत्नेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर कलेक्टर मिश्रा ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया एवं यहां स्थित अति प्राचीन बाउडी जो जीर्ण अवस्था मे थी उसका स्टिमेट बनाने कि बात कही। इस दौरान प्रशिक्षु आई पी एस एवं अमझेरा थाना प्रभारी डॉ आयुष जाखड़,एस डी एम आशा परमार, जनपद सी ई ओ मलखन सिह कुशवाह, सरपंच मनु बाई मकवाना, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, रवि पाठक, भगवान खंडेलवाल, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया, विजय दीक्षित, शिवा मकवाना, शुभम दीक्षित ग्राम पंचायत सचिव गोपाल कुमावत आदि अन्य मौजूद रहे।  
  • जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने बताया कि विगत दिनों कलेक्टर महोदय को तालाब कि पाल का सौंदरियकरण, प्राचीन कुए, बाउडी के जीर्णोद्धार कि मांग कर अमझेरा आने का निमंत्रण दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें