ब्रेकिंग

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 87 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

राहुल गांधी की गिरफ्तारी एवं छात्रो के साथ मारपीट के विरोध मे किया धरना प्रदर्शन

सूचना

सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक का आयोजन : अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

Bakhtavar Express

Wed, Jul 22, 2026

नागदा। राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी वर्ष में 8 मई 2027 को अक्षय तृतीया पर संपन्न होगा। महाराणा प्रताप राजपूत समाज धर्मशाला रंगारा खेड़ी की बैठक सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष कमल सिंह पटेल की अध्यक्षता में धर्मशाला परिसर में संपन्न हुई। प्रारम्भ में मां सरस्वती एवं महाराणा प्रताप की पूजा अर्चना कर बैठक की शुरुआत की गई। उपस्थित समाज जनों द्वारा आपसी विचार मंत्रणा कर आगामी वर्ष के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तिथि तय की गई। अक्षय तृतीया 8 मई को सायं 7 बजे गोधूलि बेला में वर वधुओं के शुभ लग्न सम्पन्न होंगे। संपूर्ण वैवाहिक रस्म पंडित अनिल शास्त्री जलोद के आचार्यत्व में संपन्न होगी। सम्मेलन में शामिल होने वाले व वधुओं का वयस्क होना अनिवार्य रखा गया है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष इन्दर सिंह जाधव , भारत सिंह मंडलोई , रतन सिंह गोहिल , धर्मशाला अध्यक्ष भेरू सिंह सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष दशरथ सिंह पटेल ,सचिव भुवान सिंह सोलंकी, पूर्व सचिव ईश्वर सिंह तंवर , सचिवगण टिकम सिंह उमठ , मुकेश फौजी,हकम सिंह तंवर , कमल सिंह कामदार , नागु सिंह रेशमगारा , हटे सिंह वरनासा, कमल सिंह परिहार,लाखन सिंह कानवन आदि समाज जन उपस्थित थे। जानकारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें