नीट परीक्षा पेपर लीक मामला : दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन
Bakhtavar Express
Thu, Jul 23, 2026
अमझेरा। नीट परीक्षा में पेपर लीक ओर दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। मनावर चोराहे पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार सहित भाजपा के राष्ट्रीय नेताओ के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान किन्नरों की टीम क्षेत्र से गुजर रही थी तो वे भी कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुई ढोलक पर नृत्य करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भेरूसिंह बड़गोता, शौकत बाबा, आशीष सोनी, रिंटू सोनी, सचिन मोलवा, दीपक भायल आदि अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन