ब्रेकिंग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 87 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

राहुल गांधी की गिरफ्तारी एवं छात्रो के साथ मारपीट के विरोध मे किया धरना प्रदर्शन

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

सूचना

नीट परीक्षा पेपर लीक मामला : राहुल गांधी की गिरफ्तारी एवं छात्रो के साथ मारपीट के विरोध मे किया धरना प्रदर्शन

Bakhtavar Express

Wed, Jul 22, 2026

सरदारपुर। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले मे जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रो के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट करने एवं दिल्ली मे प्रधानमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे नेता विपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के निर्देश पर मंगलवार रात्रि मे एवं बुधवार को दोपहर मे सरदारपुर विधानसभा की कांग्रेस इकाई एवं एनएसयूआई छात्र संगठन द्वारा सरदारपुर के अम्बेडकर चैराहा पर धरना प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को शाम को नेता विपक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार करने पर रात्रि 8.30 बजे कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता सरदारपुर अम्बेडकर चोराहे पर धरने पर बैठ गए जो रात्रि 11 बजे सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल जाधव की समझाईश पर धरना समाप्त किया गया। वही बुधवार को पुनः अम्बेडकर चैराहे पर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन कर दिल्ली मे प्रदर्शन कर रहे छात्रो का समर्थन किया। कांग्रेस नेतागण हाथो मे मोदी सरकार की तानाशाही नही चलेगी, धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो आदि नारे लिखी तख्तीया हाथो मे लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र लोहार, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह टिमायची, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, उपाध्यक्ष गजराज भूरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, युवा नेता शिवांग ग्रेवाल, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द जाट, मुकेश तुफान, मदन वसुनिया, अर्जुन सेप्टा, परवेज लोदी, महेश कुमावत, अमृत मारू, जीवन ग्रेवाल, तुषार गौराना, विमल शर्मा, छगन मकवाना, शिवम ग्रेवाल, नयन ग्रेवाल, लक्की सोनगरा, मुस्तफा खान, अल्तमश खान, शोएब खान, वरूण डांगी, विपीन डांगी आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें