ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

हुसैन की याद में पठान चौक से शुरु हुआ ताजियो का जलसा : नगर परिषद ने अखाड़े उस्तादों, कलाकारों और समाजजनो का सम्मान स्वागत किया

Bakhtavar Express

Sun, Jul 6, 2025

सरदारपुर। रविवार को मुस्लिम समाजजनो द्वारा हुसैन की याद में मोहर्रम पर्व मनाया गया। मोहर्रम पर्व को लेकर छोटे बडे 15 ताजियो का जलसा नगर में निकाला गया। जलसे की शुरूआत पठान चौक से बजरंग दल के अखाड़े और ढोल धमाके के साथ दोपहर 1 बजे शुरू की गई, ताजियो के सबसे आगे गवली समाज द्वारा निर्मित किया गया सरकारी ताजा आगे चल रहा था, बजरंग दल के कलाकारों द्वारा हेरतअंगेज का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे, जो सभी के प्रति आकर्षण का केंद्र रहा। तो दुसरी और मुस्लिम समाज के युवा वर्ग या हुसैन के उदघोष के साथ रास्तेभर अखाड़ा खेलते चले। ताजिए दोपहर 3,30 बजे मैन चौपाटी लाकर विश्राम दिया गया। यहां पर श्रद्धालुओं द्वारा गुगल और लोबान की धूप दी गई, जिसके चलते मैन चौपाटी महकता रहा। इस दौरान नपं द्वारा मंच लगाकर नपं अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान नगर दरोगा अरुण गोखले द्वारा बजरंग दल के अखाड़ा के उस्ताद देवा यादव, मन्नु यादव, बाबू यादव का साफा बांधकर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। तो वही हेरत अंगेज करतब प्रदर्शन दिखाने वाले कलाकारों और समाज वर्ग का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नपं के सभी पार्षद जन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन करते राजेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि सरदारपुर नगर कौमी एकता के प्रतीक माना जाता है, यहां प्रत्येक त्योहार हिन्दू-मुस्लिम मिलकर मनाते आ रहे हैं जो नगर समाज वर्ग के लिए अच्छी और खुशी की बात है। समाज वर्ग के प्रत्येक त्योहार पर स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग प्रशंसनीय रहता है। समापन पर आभार सरवर खांन, अंसार खांन ने माना। नपं द्वारा सम्मान कार्यक्रम समापन पश्चात गवली समाज ने शाम 5 बजे और मुस्लिम समाजजनो ने रात 11 बजे चल समारोह के साथ ताजियो को कर्बला स्थल ले जाकर विसर्जन किया।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें