सरदारपुर : मां गायत्री शक्तिपीठ पर 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा निकालकर हुई
Bakhtavar Express
Fri, Apr 10, 2026
सरदारपुर। नगर के कोर्ट रोड माही किनारे स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर माँ गायत्री परिवार जनों द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरूआत बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों और माता भक्तो की मौजूदगी में गायत्री शक्तिपीठ परिसर से गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई, यात्रा के तहत सुंदर सजावट बग्घी रथ में मां गायत्री और गुरुदेव पंडित आचार्य श्रीराम शर्मा की तस्वीर विराजित थी, इसके आगे-आगे महिलाए, छोटी-छोटी कन्या बालिकाए सिर पर कलश लिए चल रही थी, माता भक्तो द्वारा रास्तेभर यात्रा मार्ग गायत्री माता, गुरुदेव के जयकारे से नगर धर्ममय हो चला था। रास्तेभर नगर भक्तो द्वारा पुष्पवर्षा करके यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर सुबह 11,30 बजे पुनः आयोजन स्थल गायत्री शक्तिपीठ पर पहुंचकर पूर्व ट्रस्टी अध्यक्ष अशोक तिवारी, अश्विनी दिक्षित सहित गायत्री परिवार टोली द्वारा देवी देवताओं की आरती और पंडित अंजनी शर्मा द्वारा मां गायत्री, और गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा की महाआरती उतारकर प्रसादी वितरण के साथ विश्राम दिया गया।

गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी अध्यक्ष बीजे उपाध्याय ने बताया कि शाम 7 बजे संगीत प्रवचन, प्रज्ञा गीत, दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। इन्होंने आगे बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे देव पूजन, नव कुंडिय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महिला मंडल अध्यक्ष एवं यज्ञाआचार्य विमला तिवारी, पुष्पा कारले ने बताया कि रविवार 12 अप्रैल को संस्कार महोत्सव जिसमें पुंसवन संस्कार, नामकरण, अन्नप्रासन, करणछेदंन, जन्मदिन, उपनयन, विवाह दिवस, गुरुदीक्षा, आदि संस्कार कार्य करवाए जाएंगे। यज्ञाआचार्य तिवारी और ट्रस्टी अध्यक्ष उपाध्याय ने बताया कि इच्छुक माता भक्तजन संस्कार लाभ लेना चाहते हैं तो अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 3 दिनी धार्मिक आयोजन को लेकर गायत्री शक्तिपीठ परिसर क्षेत्र विधुत जग मगाहट से ओतप्रोत के साथ माता भक्तो के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वही धार्मिक महोत्सव को लेकर नगर सहित सरदारपुर क्षेत्र के गायत्री परिवार, माता भक्तजन मे उत्साह है, साथ ही धर्म लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन