तेजस्वी कार्यक्रम की विद्यालय स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन : तेजस्वी कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमशील मानसिकता विकसित करता है - श्रीमती गुप्ता
Bakhtavar Express
Thu, Feb 5, 2026
सेमल्दा। पी एम श्री शा. उ.मा. वि. सेमल्दा में मंगलवार को तेजस्वी कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य समन्वयक (तेजस्वी कार्यक्रम) कुंदन विश्वकर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में हस्तशिल्प विकास निगम के सेवानिवृत्त प्रबंधक श्याम दास सेन गुप्ता एवं ग्राम सरपंच श्रीमती लता गिरवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों तथा प्राचार्य संतोष कनेल द्वारा माँ सरस्वती पूजन एवं फीता काटकर किया गया।

प्रदर्शनी में कक्षा 11 विज्ञान संकाय की पाँच टीमों के कुल 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने मूर्ति कला, वोकल फॉर लोकल, वेस्ट टू बेस्ट, लिप्पन आर्ट, मेक्रम, ऊन एवं रस्सी से बने सजावटी उत्पादों के साथ-साथ खाद्य सामग्री भी तैयार कर प्रदर्शित की।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं प्रभारी श्रीमती प्रिया गुप्ता ने बताया कि तेजस्वी कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमशील मानसिकता विकसित करता है और उनकी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर देता है। यह कार्यक्रम 21वीं सदी के कौशल और नैतिक मूल्यों के विकास में सहायक है।

राज्य समन्वयक महोदय ने प्रदर्शनी का गहन अवलोकन कर विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की और उपयोगी सुझाव दिए। अन्य अतिथियों एवं प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों से उत्पादों के बारे में जानकारी लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक छोटू सिंह मोहरे, सकाराम सोलंकी, वर्तिका गोहेल, अमन जोशी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। शिक्षकों एवं पालकों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में अतिथियों ने प्रशंसा दीवार पर अपने विचार दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन