ब्रेकिंग

मां गायत्री शक्तिपीठ पर 500 पौधे रोपे जाने का संकल्प लिया ,गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा जनसहयोग से 150 पौधारोपण किया

शहीद राठौर की 25 वी पुण्यतिथि जिले के विद्यालयों में मनाने के लिए कलेक्टर को दिया स्मरण पत्र

बरमंडल संकुल के आधा दर्जन विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, रामदेवरा प्रावि में MDM में सुधार के दिए निर्देश

शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय अकोलिया में सेवानिवृत्ति पर शिक्षक जाट को सम्मान कर दी विदाई

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर 9 एवं 10 जुलाई को मोहनखेड़ा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने किया स्थल का निरीक्षण

सूचना

BRC ने ओचक निरीक्षण कर जांची अंचलों की शिक्षा व्यवस्था : बरमंडल संकुल के आधा दर्जन विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, रामदेवरा प्रावि में MDM में सुधार के दिए निर्देश

Bakhtavar Express

Tue, Jul 7, 2026

सरदारपुर। अंचलो मे शिक्षा व्यवस्था मे गुणवत्ता सुधार हेतु जनपद शिक्षा केंद्र सरदारपुर के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) का औचक निरीक्षण सत्त जारी है। मंगलवार को बीआरसी महेंद्र सिंह सोलंकी ने बरमंडल संकुल के आधा दर्जन माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था को जांच परखा और जहा पर कमीया दिखाई दी वहा पर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान बीआरसी विद्यालयो मे व्यवस्थाओ से संतुष्ठ नजर आए एवं शिक्षक भी उपस्थित मिले।

बरमंडल संकुल मे औचक निरीक्षण मे बीआरसी महेंद्र सिंह सोलंकी सबसे पहले छायन के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहा पर शिक्षक समय पर उपस्थित मिले वही विद्यालय मे बच्चों की दर्ज संख्या के अनुपात मे विद्यार्थियों की कम संख्या मिलने पर शिक्षकों को पालको से संवाद कर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के निर्देश दिए। वही प्राथमिक विद्यालय रामदेवरा और प्राथमिक विद्यालय पटोलिया का भी निरीक्षण किया। रामदेवरा मे किचन शेड मे जाकर बीआरसी ने मध्यान भोजन की गुणवत्ता को परखा जिसमे कमी पाए जाने पर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

पटोलिया मे निर्माणाधीन प्रावि का अवलोकन किया संबधित को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रावि बरखेडा मे निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर शिक्षको को उपस्थिति बढाने के निर्देश दिए गए साथ ही मावि का भी निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद कर उनका शैक्षणिक स्तर जांचा गया। बीआरसी ने स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने के निर्देश दिए।

बीआरसी महेंद्र सिंह सोलंकी ने चर्चा के दौरान बताया की औचक निरीक्षण मे विद्यालयो मे व्यवस्था संतुष्टि पूर्वक थी जहां पर कमियां दिखाई दी उसे दुरुस्त करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। श्री सोलंकी ने बताया की विद्यार्थियों को साइकिल वितरण जल्द से जल्द होगा इसके लिये कार्यवाही प्रचलन मे है। वही विकासखंड मे इस बार लगभग 28695 बच्चों को गणवेश का वितरण होना है। जिसके लिए राशि सीधे पालक/विद्यार्थी के बैंक खाते मे ही आएगी । इसमें 23781 विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन पूर्ण कर लिया गया है। बाकी बचे हुए विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन प्रक्रिया प्रचलन मे है जिसे जल्द पूर्ण कर लिया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें