ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

सम्मान : मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता ममता भयडिया सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी से सहायक प्राध्यापक बनी

Bakhtavar Express

Sat, Jan 17, 2026

सरदारपुर। सरदारपुर पशु विकासखंड क्षेत्र की अधिकारी ममता भयडिया मप्र लोक सेवा आयोग की चयनित 2022 परीक्षा मे सफलता हासिल करके दित्तीय सहायक प्राध्यापक में चयनित हुई है। पशु पालन एवं डेयरी विभाग में कार्यरत सुश्री ममता भयडिया ने अपने अनुकरणीय कार्य, अटूट संकल्प एवं निरंतर परिश्रम के बल पर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित द्वितीय श्रेणी सहायक प्राध्यापक (प्राणिशास्त्र) के पद तक पहुंचकर न केवल विभाग बल्कि संपूर्ण क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनका यह सफर सेवा, साधना और सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। सरदारपुर पशु विकासखंड के वरिष्ठ अधिकारी डॉ दिलीप गामड ने बताया कि सुश्री ममता भयडिया मूलतः ग्राम सिद्धगांव, तहसील जोबट, जिला अलीराजपुर की निवासी हैं। वर्ष 2021 में उनका चयन पशु पालन एवं डेयरी विभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रूप में हुआ था तथा वे पशु चिकित्सालय सरदारपुर में पदस्थ रहीं। अपने लगभग चार वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने ग्रामीण अंचलों में निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं गई। डॉ गामड़ ने बताया कि बीमार एवं असहाय पशुओं के उपचार से लेकर पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी देना, शासकीय योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार करना तथा योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना उनके कार्यों का अभिन्न हिस्सा रहा।

विभागीय दायित्वों के प्रति उनकी कार्यशैली सदैव जिम्मेदारीपूर्ण, संवेदनशील एवं परिणामोन्मुखी रही। पशु पालन एवं डेयरी विभाग के प्रति उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा, जिसने न केवल विभागीय कार्यों को सुदृढ़ किया बल्कि ग्रामीण पशुपालकों में विभाग के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया।

कार्यक्षेत्र की व्यस्तताओं के बावजूद ममता भयडिया ने अपने निजी समय का सुनियोजित उपयोग करते हुए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निरंतर एवं अनुशासित तैयारी की थी । उन्होंने वर्ष 2022 में आयोजित सहायक प्राध्यापक (प्राणिशास्त्र) परीक्षा में सहभागिता की, जिसका परिणाम 15 जनवरी को घोषित किया गया, जिसमें वे सफल रहीं। डॉ गामड़ ने कहा यह उपलब्धि उनकी उच्च शैक्षणिक योग्यता, बौद्धिक क्षमता एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का सशक्त प्रमाण है, विशेषकर इसलिए क्योंकि सहायक प्राध्यापक का पद द्वितीय श्रेणी का प्रतिष्ठित शासकीय पद है।

अपनी योग्यता पर अडिग विश्वास रखते हुए उन्होंने स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया और पूर्ण लगन, आत्मअनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के साथ उसे प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से उनके माता-पिता, ग्राम सिद्धगांव, तहसील जोबट, जिला अलीराजपुर सहित संपूर्ण अंचल तथा पशु पालन एवं डेयरी विभाग अत्यंत गौरवान्वित हुआ है। भयडिया की इस उपलब्धि के अवसर पर शुक्रवार को पशु चिकित्सालय परिसर में विभाग के ब्लॉक वेटेरिनरी ऑफिसर सरदारपुर डॉ. दिलीप गामड़, वेटेरिनरी सर्जन डॉ. मीनाक्षी डावर, डॉ. दीपक बामनिया, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी फूलगांवडी हेमराज कटारा, अशोक मालवीय, जीएस. डावर, श्री राहुल टेलर श्रीमति सुनीता डामोर, आयशा खान, , अशोक नलवाया, अजीत परमार, सुनील निनामा, कमलेश पचाया, सहित विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। एवं हार्दिक उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें