ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

सांदीपनि विद्यालय में सेमिनार का हुआ आयोजन : विद्यार्थी विद्यालय में अनुशासन में रहे और नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करे- न्यायाधीश यादव

Bakhtavar Express

Sun, Jun 29, 2025

सरदारपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण सरदारपुर द्वारा सांदीपनि विद्यालय सरदारपुर में विश्व नशा मुक्ति एवं अवैध ड्रग नियंत्रण सप्ताह के अंतर्गत चलचित्र के माध्यम से विद्यालय के बच्चों को समक्ष समारोह आयोजित किया गया समारोह में प्रथम जिला न्यायाधीश हेमन्त यादव , तृतीय जिला न्यायाधीश अब्दुल्ला अहमद खान अभिभाषक संघ सरदारपुर के अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव उपस्थित थे ।विद्यालय के प्राचार्य जेड एस पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्वागत उद्बोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने को कहा । प्रथम जिला न्यायाधीश हेमन्त यादव ने विद्यार्थियों को विद्यालय में अनुशासन में रहने और नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान देने को प्रेरित किया ।

विधिक प्राधिकरण द्वारा सरदारपुर द्वारा नशा मुक्ति पर एल ई डी के माध्यम से एक डॉक्यूमेंट्री प्रोग्राम दिखाया गया। जिला जज अब्दुल्ला अहमद ने विद्यार्थियों को इस बुरी लत से स्वयं को व अन्य अपने मित्रों को दूर रहने की जरूरत बताई और विद्यार्थीयों आगे बढ़ने को कहा ।

श्री वैष्णव ने कई उदाहरण और प्रेरक माध्यम से अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन डॉ शीरीन कुरैशी ने किया और आभार शांति लाल वसुनिया ने माना। इस अवसर संजय दीक्षित, गजेन्द्र धाकड़, ब्रजेश चौरसिया , सी के द्विवेदी, के के राजपूत आदि विद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएंउपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें