प्रभारी बीएमओ डॉ द्विवेदी ने 15 दिनो में सुधारी सिविल अस्पताल की सेहत : 1 साल से बंद पडे आक्सीजन प्लांट को करवाया आरंभ,आपातकालीन द्वार पर रैंप निर्माण के लिये CMHO को लिखा पत्र
Bakhtavar Express
Wed, Jun 3, 2026
सरदारपुर। पिछले एक पखवाड़े मे सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं मे काफी सुधार देखने को मिला। प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी ने 15 दिनो के कार्यकाल मे सिविल अस्पताल की कई जटिल समस्याओं को त्वरित निराकरण कर बता दिया की यदि मन मे सेवा का जज्बा हो तो कोई सा भी कार्य असंभव नही है।
मरीजो के लिये वार्ड मे कूलर-एसी की व्यवस्था करना हो या फिर अस्पताल मे ब्लड बैंक का पुनः आरंभ करवाना हो ये कार्य ऐसे थे जिसके लिए सिर्फ निर्देशो का पालन करवाना था। यही नही विधायक प्रताप ग्रेवाल के द्वारा अस्पताल मे दी गई ऑक्सीजन प्लांट की सौगात नवीन सिविल अस्पताल मे शिफट होने के बाद एक वर्ष से बंद पडी हुए थी। लेकिन प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी ने अपने छोटे से कार्यकाल के मे आक्सीजन प्लांट को भी आरंभ करवा दिया। डाॅ सचिन द्विवेदी ने चर्चा के दौरान बताया की ऑक्सीजन प्लांट आरंभ करवाकर उसकी टेस्टीग भी की जा चुकी है। वार्ड मे बेड पर ऑक्सीजन भी पहुंच चुकी है। तथा प्रेशर भी सही आ रहा है।
डाॅ सचिन द्विवेदी ने बताया की मरीजों की सेवा करने का जज्बा दिल मे था इसलिए किसी भी कार्य को पुरा करने मे कोई परेशानी नही आए वही आपातकालीन द्वार पर रैंप व रेलिंग के लिये सीएमएचओ को पत्र लिखा गया है इस समस्या का भी जल्द समाधान हो जायेगा।
खैर यह तो सब ठीक है लेकिन यदि सिविल अस्पताल की सेहत वाकई मे दुरस्त करना है तो प्रभारी बीएमओ को कर्मचारीयो की समय पर उपस्थिति पर भी ध्यान देना होगा क्योकी सिविल अस्पताल के सफल संचालन मे मील का पत्थर है। वही पोस्टमार्टम रूम भी बन जाये तो एक और बडी समस्या का समाधान होकर बडी उपलब्धि होगा। क्योंकि वर्तमान मे पुराने अस्पताल के डेसिग रूम मे ही पोस्टमार्टम किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन