ब्रेकिंग

नहर खोलने के समय पर बनी सहमति,संपूर्ण कमांड क्षेत्र मे उपलब्ध कराया जायेगा एक पानी

जयंती माता मंदिर चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी के छत्र-मुकुट और झुमके बरामद

झीणेश्र्वर महादेव का जलाभिषेक करके महादेव की आराधना की

मां शारदे नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू, माताजी मंदिर से पंचमुखी चौराहा तक लगाए गए अभिनंदन स्वागत द्वार

मानसुन की हुए विदाई,माही परियोजना के दोनो बांध 50 प्रतिशत भराये,जल संसाधन विभाग के 61 तालाब भी खाली पडे

सूचना

बीपीएल का हुआ समापन,अचानक इलेवन बना विजेता : खेल हमें एकता भाईचारे का संदेश देता है- ग्रेवाल

Bakhtavar Express

Sun, May 24, 2026

बरमंडल । यह क्रिकेट का खेल युवाओं ओर खिलाड़ियों को अनुशासन सिखाता है। खेल हमें एकता भाईचारे का संदेश देता है आयोजक एवं टीम के कप्तान के सहयोग से ही आज बरमंडल की जनता को यह सुंदर अवसर देखने को मिल रहा है। ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन होने से युवाओं में खेल के प्रति भावना जागृत होती है उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर शनिवार रात्रि को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे प्रकट करे आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश पुरी , रामेश्वर पाटीदार , भाजपा लाबरिया राजोद मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा , सरपंच शंकरलाल मेड़ा, खूंटपला मंडलम अध्यक्ष पप्पालाल पटेल , नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पत्रकार गोपाल मारू घोडला , डॉ गोवर्धन मारू , पत्रकार श्याम मारू आदि मंचासीन थे आयोजक समिति द्वारा मंचासिन अतिथियों का ढोल-ढमाके एवं आतिशबाजी के साथ दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय हुआ । उक्त टूर्नामेंट में प्रथम विजेता टीम अचानक इलेवन ने 55555 रुपए का प्रथम इनाम जीता दूसरे नंबर के विजेता जमना स्टोन क्रेशर 25555 रुपए का इनाम जीता । अतिथियों द्वारा विजेता टीम को बधाइयां शुभकामनाएं दी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें