ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

किसानो की समस्या को लेकर MLA ने CM को लिखा पत्र : समर्थन मूल्य से भी कम दाम पर बिक रहा सोयाबीन, खरीदी हेतु पंजीयन शीघ्र प्रारंभ करे सरकार- ग्रेवाल

Bakhtavar Express

Fri, Sep 19, 2025

सरदारपुर। हमेशा किसानो की आवाज उठाने वाले सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किसानो के हित मे शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु पंजीयन शीघ्र प्रारंभ करने, सोयाबीन के लिए भावांतर योजना प्रारंभ करने एवं प्याज, लहसुन, टमाटर, मिर्ची एवं बागवानी फसलो के लिए न्युनतम समर्थन मूल्य लागु करने की मांग रखी। पत्र के माध्यम से बताया है कि मध्यप्रदेश को “सोया प्रदेश” के नाम से जाना जाता है, वर्तमान में प्रदेश में सोयाबीन की कटाई कार्य प्रारंभ हो चुका है, किंतु अब तक समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है। वर्तमान समय में प्रदेश की विभिन्न मंडियो में सोयाबीन का भाव 3000 से 4000 रूपये प्रति क्विंटल से भी कम मिल रहा है, जबकि भारत सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 5328 रूपये प्रति क्विंटल है। इस प्रकार प्रदेश के किसानों को लगभग 1500 से लेकर 2300 रूपये तक प्रति क्विंटल का आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही सरदारपुर विधानसभा मे बागवानी कि फसल अत्यधिक मात्रा मे उत्पादन किया जाता है किसानो को मंडियो मे बागवानी फसल अधिक मात्रा मे आने के कारण उनके भाव मे गिरावट आ जाती है, जैसे प्याज एवं लहसुन, गोभी, टमाटर, मीर्ची, फुल मे किसानो को मुनाफा तो दुर किसानो की लागत भी नही मिल पा रही है प्याज, लहसुन, गोभी, टमाटर, मिर्ची, एवं फुल की बिक्री को भावांतर मे शामिल कर न्युनतम समर्थन मुल्य घोषित किया जाए, इससे किसानो को उनकी मेहनत का उचित दाम मिल पायेगा और वे निरतंर हो रहे आर्थिक संकट से बच सकेंगें। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें