ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

समय से पहले पहुँचा मानसुन फिर भी सैकड़ों बीघा मे नही हुई फसल की बुआई : सरदारपुर विख में 64 हजार हेक्टेयर भूभाग पर हुई बुआई,58 हजार हेक्टेयर मे सोयाबीन बोया

Bakhtavar Express

Fri, Jul 4, 2025


सरदारपुर। इस वर्ष मानसून समय से पहले दस्तक दे चुका है। लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश अधिक है तो कुछ स्थानों पर कम होने से तहसील क्षेत्र मे अभी बुआई कार्य चल रहा है। इस वर्ष कृषि विभाग के अनुसार बात करे तो सरदारपुर विकासखंड मे करीब 64 हजार हेक्टेयर से अधिक भूभाग में खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है। गत वर्ष 75 हजार हेक्टेयर से अधिक में बुआई हुई थी। वर्तमान समय तक 261 मिमी यानी 10 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। जब की गत वर्ष 212 मिमी यानी 8 इंच से अधिक बारिश हुई थी।
कृषि विस्तार अधिकारी राजेश बर्मन ने चर्चा के दौरान बताया की विकास खंड मे 85 प्रतिशत के करीबन खरीफ फसल की बुआई हो चुकी है। हातोद, मोरगांव एंव दसाई क्षैत्र मे जरूर लगातार बारिश एंव बीजो का पुर्ण रूपेण (जरमीनेशन) नही होने से करीब दौ सौ बीघा से अधिक क्षेत्र मे बुआई नही हो पाई है। कुछ खेतों मे पानी भरा होने से फसल पीली पड़ने की खबर भी मिल रही है। इस वर्ष सरदारपुर विकासखंड मे अनुमानित आंकड़ों के अनुसार सोयाबीन 58 हजार 800 हेक्टेयर, मक्का 2100 हेक्टेयर, ज्वार 15 हेक्टेयर, अरहर 51 हेक्टेयर, कपास 366 हेक्टेयर, मूंगफली 26 हेक्टेयर,  मुंग 45 हेक्टेयर, उडद, तिल सहित अन्य फसलो बुआई की गई है। इस प्रकार से क्षेत्र में करीब 64 हजार हेक्टेयर मे इस वर्ष खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है । श्री बर्मन ने यह भी बताया की किसानो को समय-समय पर सलाह भी दी जा रही है। जहां पर खरीफ फसलो की अभी तक बुआई नही हो पाई है या फिर सोयाबीन के बीज मे अंकुरण समस्या आई है उन  किसानों को मक्का, मूंग व उड़द आदि फसले लगाने की सलाह भी दी जा रही है।।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें