विधायक प्रताप ग्रेवाल ने राजगढ नगर मे पेयजल संकट को लेकर ली बैठक : राजगढ नगर मे पेयजल संकट का समाधान हमारी प्राथमिकता है - विधायक ग्रेवाल
Bakhtavar Express
Sat, May 23, 2026
राजगढ । नगर मे पेयजल संकट को लेंकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शनिवार को नगर पालिका सभाकक्ष मे जनप्रतिनिधीयो एवं नगर परिषद् अधिकारी-कर्मचारियो की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सलोनी अग्रवाल एवं नगर परिषद् अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल ने की। बैठक मे पार्षदो द्वारा नगर मे नियमित रूप से जल प्रदाय नही होने की समस्या बताई। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजगढ नगर मे पेयजल संकट का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है नगर की जनता को नियमित रूप से पानी मिले यह हम जनप्रतिनिधीयो का कर्तव्य है। बैठक के दौरान पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड द्वारा पूर्व परिषद् के समय गोविन्दपुरा जलाशय से डाली गई पाईप लाईन चालु करने का सुझाव दिया गया। साथ ही पार्षदगणो द्वारा द्वारा भी पेयजल संकट को दूर करने के लिए नगर मे नवीन ट्युबवेल खनन करने, वार्ड क्र.11 मैला मैदान क्षैत्र मे प्राचीन बावडी की सफाई कर पेयजल स्त्रोत के रूप मे उपयोग करने, निजी ट्युबवेल का अधिग्रहण करने के सुझाव दिए गए। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा पेयजल संकट को दूर करने के लिए विधायक निधी से 5 पानी टैंकर देने की बात कही। बैठक के पश्चात विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीएम सलोनी अग्रवाल एवं नगर परिषद् अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल द्वारा प्राचीन बावडी का निरीक्षण कर मुख्य नगर परिषद् अधिकारी को बावडी की शीघ्र ही सफाई करवाने हेतु निर्देशित किया गया। आयोजित बैठक मे मुख्य नगर परिषद् अधिकारी ज्योति सुनारिया, पीएचई विभाग के ब्लाक समन्वयक बाबुलाल परवार, अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, पार्षद रमेश राजपूत, चिन्टु चैहान, पार्षद प्रतिनिधी निलेश सिंगार, बलराम मकवाना, भारत सिंगार, प्रवीण जैन, निलेश सोनी, शंभुलाल परवार, अजय जायसवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आकर्ष शर्मा, पूर्व पार्षद धीरज गौराना, मांगीलाल डामर आदि नगर परिषद् के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन