ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

प्रतिष्ठा महोत्सव : नृसिंह मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर समाजजनों की हुए बैठक , 45 लोगों ने 22 लाख रुपये सहयोग की घोषणा की

Bakhtavar Express

Thu, Feb 5, 2026

सरदारपुर। मालवा अंचल के आस्था केंद्र श्री नृसिंह मंदिर तीर्थ में प्रस्तावित प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मंदिर ट्रस्ट मंडल एवं क्षेत्र के समाजजनों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक महोत्सव की रूपरेखा, धार्मिक अनुष्ठानों, निर्माण कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक मंदिर ट्रस्ट संरक्षक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव एवं ट्रस्ट अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसमें आसपास के करीब 50 गांवों से आए समाजजनों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान प्रतिष्ठा महोत्सव के मुहूर्त निर्धारण, हवन कुंड निर्माण, मंदिर परिसर में शेष कार्यों और आर्थिक सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान महज आधे घंटे के भीतर 45 से अधिक दानदाताओं ने 22 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा कर दी। राशि से मंदिर में शेष रंग-रोगन, सज्जा तथा अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाएगा जिससे महोत्सव की तैयारियों को समय पर अंतिम रूप दिया जा सके।

बैठक का शुभारंभ ट्रस्ट उपाध्यक्ष डॉ. बलबहादुरसिंह छड़ावद एवं ट्रस्टी ठाकुरलाल पटेल की अध्यक्षता में हुआ। डॉ. छड़ावद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि श्री नृसिंह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। प्रतिष्ठा महोत्सव को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें सहभागी बन सकें। ट्रस्ट सचिव शांतिलाल पाटीदार ने कहा कि यह आयोजन सामूहिक प्रयासों से ही सफल होगा। बैठक में ट्रस्टी पुनमचंद पटेल ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत श्री नृसिंह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, स्वर्ण कलश स्थापना और ध्वजा फहराने जैसे प्रमुख धार्मिक आयोजन होंगे। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में स्थित महादेव मंदिर एवं श्री माही माता मंदिर की भी प्रतिष्ठा की जाएगी।

महोत्सव को लेकर आगामी 27 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ट्रस्टी रामरतन चौधरी, निलेश सोनी, मुन्नालाल मारू, केसरसिंह बारोड़, झमकलाल मारू, राधेश्याम बारोड, मगनलाल कुमावत सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पत्रकार प्रभुसिंह राजपूत ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें