ब्रेकिंग

लाबरिया मैं चातुर्मास हेतु विराजमान साध्वी कुमुद प्रिय श्री जी आदि ठाना से विधायक प्रताप ग्रेवाल ने लिया आशीर्वाद

निर्मम हत्याकांड के संबंध मे सिर्वी समाजजनो ने विधायक ग्रेवाल को सौंपा ज्ञापन,शीघ्र गिरफ्तारी नही हुई तो करेंगें आंदोलन

जयन्ती धाम मे श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भागवत प्रवक्ता ने बताया कथा श्रवण का महत्व

12 दिन बीते नाना देवी मंदिर में हुई चोरी का नही हुआ खुलासा,हाथों में तख्तियां लेकर निकली महिलाएं

राज राजेश्वर महादेव का आकर्षक श्रंगार किया

सूचना

सरदारपुर : निर्मम हत्याकांड के संबंध मे सिर्वी समाजजनो ने विधायक ग्रेवाल को सौंपा ज्ञापन,शीघ्र गिरफ्तारी नही हुई तो करेंगें आंदोलन

Bakhtavar Express

Tue, Aug 4, 2026

सरदारपुर। ग्राम धुलेट के हरिराम गेहलोत की निर्मम हत्या के प्रकरण मे सिर्वी सकल पंच धुलेट, क्षत्रिय सिर्वी समाज राजगढ ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय सिर्वी महासभा म.प्र. द्वारा मंगलवार को सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण के आरोपी देवा सिंगार सहित अन्य आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी करने, हत्या के प्रकरण की विवेचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो की निगरानी मे समयबध्द रूप से पूर्ण कर शीघ्र ही न्यायालय मे चालान प्रस्तुत कर फास्ट टैªक कोर्ट मे सुनवाई करने, समस्त आरोपियो के अवैध निर्माण ध्वस्त करने, मृतक हरिराम गेहलोत के परिजनो को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग रखी। ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि आरोपित देवा सिंगार सहित अन्य आरोपियो द्वारा ग्राम धुलेट के हरिराम गेहलोत की विगत दिवस अत्यंत नृशंस एवं अमानवीय तरीके से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई इस जघन्य घटना से न केवल पीडित परिवार बल्कि सम्पूर्ण क्षैत्र एवं सिर्वी समाज को गहरे आक्रोश, पीडा एवं भय के वातावरण मे डाल दिया है। घटना से संबंधित मारपीट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए है जिससे जनभावनाए अत्यंत आहत हुई है एवं समाज मे असुरक्षा एवं रोष का वातावरण निर्मित हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि यदि शीघ्र ही समय-सीमा मे सभी आरोपियो के विरूध्द प्रभावी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई नही की जाती है तो सम्पूर्ण सिर्वी समाज द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चरणबध्द आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें