ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

लोकयुक्त कार्यवाही : जमीन विवाद में राजोद थाने के एसआई देवड़ा ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने पकड़ा ,बिचौलिए के माध्यम से मांगी थी रिश्वत

Bakhtavar Express

Mon, Dec 1, 2025

राजोद।। राजोद थाने में पदस्थ एसआई विक्रमसिंह देवड़ा को सोमवार को लोकायुक्त ने 10000 रूपए रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा। राजोद थानांतर्गत ग्राम अकोलिया में मुन्नालाल राठौड़ का अपने भाई से जमीन विवाद चल रहा था उक्त मामले में एसआई विक्रम देवड़ा द्वारा 15000 रुपए के रिश्वत की मांग की जा रही थी फरियादी द्वारा 12000 रुपए में मामले को निपटाने का कहा गया। फरियादी मुन्नालाल राठौड़ व जीवन द्वारा सोमवार को एसआई विक्रम देवड़ा को मध्यस्थ अंबाराम सिंगार के माध्यम से 10000 की रिश्वत लेते राजोद थाने में पकड़ा गया । लोकायुक्त द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई व आगामी कार्यवाही के लिए ग्राम पंचायत राजोद लाया गया जहां कार्यवाही की गई। लोकायुक्त निरीक्षक प्रतिमा तोमर ने बताया कि फरियादी मुन्नालाल राठौड़ और जीवन राठौड़ से जमीन विवाद के मामले में जमानत एवं ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में फरियादी जीवन एवं मुन्नालाल से 12000 रुपए रिश्वत की मांग की गई। लोकायुक्त द्वारा उक्त मामले को सत्यापन कर आज ट्रैप किया गया व अपराध पंजीबद्ध कर आज कार्यवाही की गई जिसमें बिचौलिए अंबाराम सिंगार को 10000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया। फरियादी द्वारा पूर्व में 2000 रुपए में ट्रैपिंग में दिए गए थे।दल के साथ

इंस्पेक्टर प्रतिमा तोमर, सचिन पटेरिया, आरक्षकगण पवन पटोरिया, चंद्र मोहन बिष्ट,अनिल परमार,आदित्य भदोरिया, आशीष आर्य, कृष्णा अहिरवार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें