ब्रेकिंग

राज राजेश्वर महादेव का आकर्षक श्रंगार किया

अहंकार जीवन में दही की वह एक बूंद है जो पूरे जीवन रूपी दूध को फाड़ कर नष्ट कर देता है - उपाध्याय

4 को श्रीमद भागवत कथावाचक मंहत राधे-राधे सरदारपुर आएंगे 5 को प्रवचन

शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य का आधार - मेडा

मनुष्य को जीवन में लक्ष्य तय करके चलना चाहिए - कथावाचक तिवारी

सूचना

सरदारपुर : 4 को श्रीमद भागवत कथावाचक मंहत राधे-राधे सरदारपुर आएंगे 5 को प्रवचन

Bakhtavar Express

Mon, Aug 3, 2026

सरदारपुर। अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़ा के मंहत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राधे-राधे बाबा 4 अगस्त को रात्रि 8 बजे सरदारपुर पहुंचेंगे। बाबा के आगमन को लेकर नगर, क्षेत्र के गुरु भक्तों में उत्साह है, स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है। भागवत सत्संग समिति और हरिओम मंडल के राजेन्द्र ग्रेवाल, शैतानसिंह चौहान ने बताया कि 5 जुलाई को नगर के माहीं मार्ग पर स्थित कम्यूनिटी हॉल में सुबह 11 बजे गुरु भक्तों द्वारा बाबा का पाद पूजन और सम्मान स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद प्रातः 12 से 4 बजे तक राधे-राधे बाबा अमृत ज्ञान वचन देंगे। नपं अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल ने बताया कि बाबा के नगर आगमन पर बदनावर मार्ग चौपाटी पर गुरु भक्तों द्वारा ढोल-नगाड़े आतिशबाजी के साथ स्वागत कर नगर आगमन करवाया जाएगा। नपं अध्यक्ष ग्रेवाल ने नगर क्षेत्र गुरु भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है। बाबा का रात्रि विश्राम नपं अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल के निवास पर होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें