ब्रेकिंग

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

बदनावर के अखलाक मंसूरी पवित्र हज बेतुल्लाह यात्रा के लिए हुए रवाना,इस्तकबाल कर दी बिदाई

देश की 10 “सेफ सिटीज” में मध्यप्रदेश से एकमात्र धार का चयन, 10 करोड़ की मंजूरी, श्रीमती सावित्री ठाकुर के प्रयास लाए रंग

ब्राम्हण समाजजनो ने उत्साह से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अभिषेक किया महाआरती करके बाटी प्रसादी

सूचना

सरदारपुर : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Bakhtavar Express

Thu, Apr 30, 2026

सरदारपुर। संत श्री श्री 1008 श्रीकुंबा नंदाचार्य महाराज जी नर्मदा मंदिर कुंभा जी मंदिर प्रांगण ग्राम बोला मोयाखेड़ा हनुमंतिया काग दसाई रोड पर पर कुंभा जी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ संगीत मई भागवत कथा का शुभारंभ हुआ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा माया खेड़ा माताजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई ढोल दम को वह डीजे के साथ यात्रा कथा स्थल तक पहुंची संत कुभा नंद आचार्य महाराज नर्मदा कुंभा जी मंदिर प्रांगण में कथा का आयोजन किया जा रहा है व्यासपीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ किया गया।

कथा के पहले दिन पंडित कृष्ण शर्मा जी शर्मा प्रवचन दिए जीवन सत्य के साथ जिए झूठ के साथ नहीं, झूठ के साथ खड़े होने का परिणाम भीष्म पितामह और द्रोणाचार्य से पूछिए की समर्थ होते हुए भी गाजर मूली की तरह कटे क्योंकि झूठ के साथ गलत के साथ खड़े रहे। अन्याय का विरोध नहीं किया उसका परिणाम यह हुआ कि भगवान के भक्त थे उसके बाद भी दंड भोगना पड़ा ,,उक्त विचार पंडित श्री पवन कृष्ण जी शर्मा ब्रज धाम कुड़ाना जिला शाजापुर वाले ने संत श्री कुंम्बा जी मंदिर प्रांगण ग्राम बोला मोयाखेड़ा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत व्यक्त किए। पंडित श्री शर्मा ने कहा कि यदि भगवान ने आपको शक्ति दी है तो जहां अन्याय हो रहा हो, गरीबों के ऊपर अत्याचार हो रहा हो, उस अत्याचार का विरोध कीजिए, विरोध नहीं कर सकते तो समर्थन में ताली मत बजाइये,,

गलत को समर्थन देना भी बहुत बड़ा पाप है,, कथा में ग्राम बोला, मोयाखेड़ा, हनुमंत्या काग ,, आदि गाँवो से सैकड़ो की संख्या में श्रद्घालु पहुंच रहै है,, कथा के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा,, ,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें