ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप : स्कूल जा रही चार छात्राओं के अपहरण का प्रयास की अफवाह से फैली सनसनी

Bakhtavar Express

Sat, Feb 14, 2026

बदनावर। बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम बखतगढ़ में आज बच्चा चोरी की अफवाह के चलते उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने पांच संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।दरअसल, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इसी के चलते आज ग्राम बखतगढ़ में ग्रामीणों ने राजस्थान से आए महिला और पुरुषों को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट भी कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और बदनावर थाना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया और सभी पांचों लोगों को सुरक्षित अपने साथ थाने ले गई।

बदनावर थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग राजस्थान के निवासी हैं और हाथ देखकर दक्षिणा लेकर जीवन-यापन करते हैं। प्रारंभिक जांच में इनके बच्चा चोरी से जुड़े होने के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें