ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

श्री गोवर्धन गौशाला में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास से मनाया : स्व. नंदाजी चांदोरा की स्मृति में 51 हजार की नगद राशी सुखला खरीदी के लिए दी

Bakhtavar Express

Thu, Jan 15, 2026

बरमंडल । श्री गोवर्धन गौशाला बरमंडल में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बड़ी संख्या में गौभक्तों ने गौशाला में पहुंचकर गौमाता का पूजन अर्चन कर गौसेवा कर पुण्य लाभ लिया। मकर संक्रांति के इस अवसर पर लाबरिया निवासी स्व. नंदाजी चांदोरा की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी बगदीबाई चांदोरा के द्वारा गौमाता का पूजन अर्चन कर सुखला खरीदी के लिए 51000 रूपए की नगद राशि गौसेवा में समर्पित की इनके द्वारा पूर्व में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए भी 20100 रूपए की राशि गौमाता की सेवा में समर्पित की गई थी। नगर पत्रकार संघ द्वारा दानदाता बगदीबाई चांदोरा का शाल श्रीफल भेंट कर व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। बरमंडल सरपंच शंकरलाल मेडा द्वारा गौशाला में हाईमास्क लगाने की घोषणा की गई साथ ही बरखेड़ा सरपंच सुनील मेड़ा द्वारा बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 101 बोरी सीमेंट , बरमखेड़ी सरपंच राजाराम भईड़िया द्वारा बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 21 बोरी सीमेंट गौसेवा में समर्पित की गई। ग्राम की मां भवानी महिला मंडल एवं मां अन्नपूर्णा महिला मंडल द्वारा भी गौशाला में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं हरी घास हेतु सहयोग दिया गया। मकर संक्रांति दो दिनी आयोजन में गौशाला में गौभक्तों द्वारा दो लाख इक्यासी हजार रूपए की नगद राशि गौसेवा हेतु दान की हैं। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष गणपत गुजरिया , उपाध्यक्ष शिवलाल मालवीया , सचिव शंकरलाल मारू , कोषाध्यक्ष यशवंत दुबे , रतनलाल पटेल , भेरूलाल चौधरी , पप्पालाल जाट, छोगालाल रेड , कैलाश चौधरी , गोकुलप्रसाद जायसवाल , बरमंडल सरपंच शंकरलाल मेडा , बरमखेड़ी सरपंच राजाराम भईडीया , बरखेड़ा सरपंच सुनील मेड़ा , महेश गोयल , जगन्नाथ मालवीया , रामचंद्र गोस्वामी , रोहित (सोनू) गुगावन सहित बड़ी संख्या में गौभक्त मौजूद थे। दो दिवसीय मकर संक्रांति महापर्व के आयोजन में बरमंडल , बरखेड़ा , पडुनीखुर्द , पडुनीकला सहित आसपास के गौभक्तों , महिलाओं द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें