ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

SDM नेे ली अशासकीय स्कूल संचालको की बैठक : SDM  ने कहा विक्रेता विशेष से अभिभावकों पर सामग्री खरीदने का दबाव बनाने पर होगी कार्रवाई

Bakhtavar Express

Sat, Jul 5, 2025

सरदारपुर। विकासखंड की समस्त अशासकीय विद्यालयों की बैठक सरदारपुर एसडीएम आशा परमार की उपस्थिति में सरदारपुर में जनपद पंचायत के सभागार में संपन्न हई। बैठक में विकासखंड शिक्षा ब्लॉक समन्वयक बीएस भंवर भी मौजूद रहे। बैठक में  एसडीएम आशा परमार ने समस्त अशासकीय विद्यालयों के संचालको को निर्देश देते हुए कहा कि  विद्यालयीन बच्चों को लाने ले जाने हेतु उपयोग की जाने वाली बसों से संबंधित समस्त दस्तावेज दुरुस्त रखे एवं बसों में आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। एसडीएम ने कहा कि कोई भी विद्यालय अभिभावकों को विक्रेता विशेष से किताबें ,कॉपी जूते टाई, बेल्ट गणवेश आदि खरीदने हेतु दबाव नहीं बनाए। अगर विद्यालय में इस तरह की स्थिति निर्मित होती है तो उनके खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित किए जाएगी। बैठक में एसडीएम ने विद्यालय का बेहतर संचालन करने की भी बात कही। इस दौरान बीएसी देवीलाल कुमावत, कुरैशी सहित अन्य उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें