ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

विधायक प्रताप ग्रेवाल का गुजराती श्वेतांबर जैन संघ ने किया बहुमान : साध्वी भगवंतो को अटल टनल से पैदल विहार की अनुमति मे की थी मदद

Bakhtavar Express

Fri, Jul 4, 2025

सरदारपुर। परम पूज्य साध्वी श्रुतदर्शना म.सा. का दिल्ली में चातुर्मास मंगल प्रवेश हुआ जिसमे सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने साध्वी भगवंतो का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दिल्ली गुजराती श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ एवं दिल्ली गुजराती कुंथुनाथ ट्रस्ट द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल का बहुमान किया गया।

विधायक प्रताप ग्रेवाल का यह बहुमान साध्वी निधी दर्शना श्रीजी, साध्वी हीर दर्शना श्रीजी के हिमाचल प्रदेश मे पैदल विहार के दौरान 9 किलीमीटर लंबी अटल टनल रोहतंग मे प्रशासन से पैदल विहार की अनुमति दिलाने एवं सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध करवाने पर किया गया। साध्वी भगवंतो के पैदल विहार के दौरान प्रशासन द्वारा साध्वी भगवंतो को पैदल विहार की अनुमति प्रदान नही की गई थी जिससे साध्वी भगवंतो द्वारा 4 घण्टे तक विहार नही किया गया जिसकी सूचना जैन समाजजनो के माध्यम से विधायक प्रताप ग्रेवाल को मिली और विधायक ग्रेवाल द्वारा लाहौल डीसी से चर्चा कर पैदल विहार की अनुमति हेतु आग्रह किया जिस पर लाहौल डीसी द्वारा विधायक ग्रेवाल के आग्रह पर पैदल विहार की विशेष अनुमति प्रदान की थी। विधायक प्रताप ग्रेवाल के साथ चातुर्मास मंगल प्रवेश मे राजगढ नगर के समाजसेवी मनीष चाॅईस जैन भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें