ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

अमझेरा : शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

Bakhtavar Express

Wed, Apr 15, 2026

अमझेरा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

विद्यालय की कक्षा 10 वीं की छात्रा गरिमा अमित जैजगाया ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ धार जिले की मेरिट में स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12 वीं वाणिज्य संकाय में योगिता जगदीश आगलेचा 91 % के साथ प्रथम, अर्चिता हिमांशु कमोदिया 90.2 %, द्वितीय, विभा विनोद पाठक 88.2 % तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में दिव्यांशी सोहन चौहान 92.6 % प्रथम, दिशा नीरज चौहान 92.2 % द्वितीय, अथर्व अजय शर्मा 88.6 % ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा 10 वीं में गरिमा अमित जैजगाया ने 96.8 % साथ धार जिले के मेरिट सूची में और विद्यालय में प्रथम, प्रकृति मुकेश राठौड़ 96.6 % द्वितीय और कीर्ति शांतिलाल हामड 95.8 % तृतीय स्थान पर रही।

संचालक रोज़िन राजू ने बताया कि

विद्यालय के कक्षा 10वीं के 88 में से 85 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें से 17 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विद्यार्थियो की उपलब्धि पर संस्था प्राचार्या रीना उपाध्याय , मनीष वैष्णव , अतुल गहलोत, सुनील आगलेचा , आयुष पंडित और समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त कर उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

इसी प्रकार नगर के महाराव बख्तावरसिंह हायर सेकंडरी स्कूल का हायर सेकण्डरी, हाई स्कूल का परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक रहा। प्रभारी प्राचार्य राघवेंद्र कमरिया ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 10 वी का परिणाम 92.30 प्रतिशत रहा जिसमे सुमित गुलाब सिंह चौहान 77.8% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही राज श्रवण कलारे 75 प्रतिशत, कुंदन अम्बाराम सिंगार 69 प्रतिशत अंक लाये। वही कक्षा 12 वी का रिज़ल्ट 95.86% रहा। जिसमे एग्रीकल्चर संकाय के अरविंद गोपाल परमार 86.2 प्रतिशत प्रथम, कुसुम महेश 86% द्वितीय एवं विज्ञान संकाय के गीतांश पवन परिहार 83.8 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण हुए। विधार्थियो की सफलता पर शिक्षको ने बधाई दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें