ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

सम्मान : जिला मुख्यालय पर सेवानिवृत्त सम्मान समारोह हुआ प्रान्तीय अध्यक्ष वर्मा शामिल हुए सेवानिवृत्त का सम्मान किया

Bakhtavar Express

Sat, Aug 2, 2025

सरदारपुर। गुरुवार को जिला मुख्यालय धार में मप्र पशु सहायक क्षेत्र चिकित्सा अधिकारी संघ परिवार द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी कैलाशचन्द्र चौहान खलघाट, पूर्व उपसंचालक अधिकारी डॉ अनिल कुमार मोदी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशु चिकित्सा सहायक क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष बीएस वर्मा भोपाल, प्रान्तीय उपाध्यक्ष पंकज पांडे, वर्तमान उपसंचालक डॉ राकेशसिंह सिसोदिया, महामंत्री सीपीएस ठाकुर, अशोक मालवीय और राठौर मंचासिन थे। सहायक पशु क्षेत्राधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमराज कटारे सरदारपुर ने बताया कि अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त मोदी एवं चौहान का सम्मान करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनके सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए अपने विचार रखे गए। साथ ही सभी जिले स्तर संघ के पदाधिकारी अधिकारीयो को धैर्य और लगनता के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष कटारे ने बताया कि कार्यक्रम में जिले स्तर से जिला सचिव सुरेश मकवाने, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश पाटीदार, मातृशक्ति उपाध्यक्ष दीपमाला अलावा, और जिले की समस्त तहसील ब्लॉक के अध्य्क्ष सचिव और सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर जिला सचिव सुरेश मकवाने ने आभार माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें