बहुमान : संयम-समृद्धि वर्षावास के दौरान आत्म-नियंत्रण कर आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वाले तपस्वियों का किया गया बहुमान
Bakhtavar Express
Mon, Nov 3, 2025
नागदा (धार) चार माह से चल रहे जैन समाज के संयम-समृद्धि वर्षावास के अंतिम दौर में जैन श्री संघ नागदा द्वारा तप आभार एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन कर चातुर्मास के दौरान आत्म-नियंत्रण व आध्यात्मिक अनुशासन और आध्यात्मिक ज्ञान के मार्ग पर चलने वाले तपस्वियों का बहुमान किया गया। समारोह की शुरुआत महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण एवं स्वागत गीत के साथ की गई। जहां मुख्यातिथि धर्मदास गण परिषद के राष्ट्रीय मंत्री राजकुमार सकलेचा महिदपुर वाले, अध्यक्षता कर रहे धर्मदास गण परिषद के मालवा प्रांत प्रभारी राजकुमार पारख बड़नगर, कार्यक्रम के लाभार्थी अनिल कुमार नाहर, स्थानक वासी श्रावक संघ अध्यक्ष अभिषेक मोदी, चातुर्मास समिति अध्यक्ष संजय जैनटी, अणु मित्र मंण्डल अध्यक्ष दीपक जैनटी एवं संघ उपाध्यक्ष नवीन सुराणा आदि मंचासिन थे।
वही श्रीसंघ अध्यक्ष एवं चातुर्मास समिति अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया, संघ अध्यक्ष अभिषेक मोदी के स्वागत भाषण के पश्चात आठ एवं आठ से ऊपर की तपस्या करने वाले सभी तपस्वियों का अतिथियों द्वारा बहुमान किया गया, इस अवसर पर डॉ प्रशांत चावडा नागदा द्वारा चार माह तक पूज्य संयमप्रभा जी महाराज साहब का निशुल्क इलाज करने पर उनका भी बहुमान किया गया। चार माह तक भोजन व्यवस्था संभालने पर हलवाई सोहन महाराज आदि टीम एवं कार्यालय पर बैठकर सभी के मोबाइल आदि संभालने एवं मेहमानों की व्यवस्था आदि कार्य संभालने पर बुलावड़- करही निवासी आदित्य जैन का भी बहुमान किया गया।
इसी प्रकार नागदा के आसपास के क्षेत्र ग्राम सनौली, कलसडा, मानसा, खेरोद, अनारद, गाजनोद, बीबी खंडवा, बड़गारा एवं तिसगांव आदि गांवों के जैनेत्र परिवार जहां साधु संत ठहरते हैं उन्हें भी आमंत्रित कर सभी को सम्मानित किया गया,
अंत में चातुर्मास समिति अध्यक्ष संजय जैनटी ने सभी तपस्वियों, संघ के सदस्यों ओर जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सेवाएं दी उन सभी का आभार माना। कार्यक्रम में बदनावर, बड़नगर, कानवन, कोद, सादलपुर आदि गांवों के समाजजन विशेष अतिथि के रूप उपस्थित थे। वहीं महिला मंण्डल अध्यक्ष श्रीमती पूजा मोदी के 6 उपवास कि तपस्या गतिमान है। संचालन संघ सचिव सुनील चौधरी एवं कु. अनुज्ञा नाहर ने किया व समारोह के लाभार्थी अनिल नाहर ने आभार माना। उक्त जानकारी चातुर्मास समिति अध्यक्ष संजय जैनटी द्वारा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन