ब्रेकिंग

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

सूचना

इंदौर–दाहोद रेल परियोजना : धार लोकसभा क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को मिली गति, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया स्थल निरीक्षण

Bakhtavar Express

Wed, Feb 25, 2026

धार। केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा धार–महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में प्रगति पर चल रही महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रॉली पर बैठकर रेल पटरियों, निर्माणाधीन ढांचों तथा संबंधित तकनीकी कार्यों का स्वयं अवलोकन किया व अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उसी क्रम में इंदौर–दाहोद रेल परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। यह परियोजना पूर्ण होने पर धार–महू लोकसभा क्षेत्र सहित आसपास के जिलों के नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं तेज रेल सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने हेतु समन्वित प्रयास किए जाएं। साथ ही स्थानीय नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से सड़क, रेल, सिंचाई, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, जिनका लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेल परियोजना पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन एवं रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा धार–महू लोकसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती सहित रेल विभाग के इंजीनियर व अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें