ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

रानीखेड़ी से 16 भक्त डाक ध्वज लेकर मंडफिया के लिए हुए रवाना : गाँव की सुख सम्रद्धि उन्नति व सदभावना के लिये दौड़ डाक ध्वज यात्रा

Bakhtavar Express

Sun, Aug 10, 2025

राजोद।।सकल पंच धाकड़ समाज रानीखेड़ी के युवाओं द्वारा डाक कावड़ की तर्ज पर दी रविवार को श्री साँवरिया सेठ पैदल डाक ध्वज यात्रा प्रारंभ की गई, यह यात्रा मां विश्वेश्वरी धाम रानीखेड़ी से श्री साँवरिया सेठ धाम मंडफिया राजस्थान बिना रुके कुछ निश्चित समय में पहुंचेगी। यात्रा की शुरुवात भव्य ध्वज पूजन एवं ढोल धमाकों के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली एवं नगर में कई जगह यात्रा का भव्य स्वागत भी किए गए, साथ ही नगरवासियों ने बड़े उत्साह के साथ यात्रियों को मंगलकामना के साथ रवाना किया। यात्रा को लेकर यात्रियों एवं नगरवासियों में लंबे समय से उत्साह था। मां विश्वेश्वरी धाम के इतिहास में यह पहली डाक ध्वज यात्रा है। इस यात्रा में कुल 16 भक्त गोपाल मदारिया, प्रेम ठन्ना, कान्हा मदारिया, भगवतीलाल पटेल, प्रकाश पटेल, आनंदीलाल मदारिया, नारायण बामता, मदन मेहता, समरथ मदारिया, गोविंद मदारिया, प्रकाश सेकवाडीया, विशाल मदारिया, सत्यनारायण ठन्ना, रामगोपाल मदारिया, गोकुल पोपंडिया, कान्हा सलित्रा मंडफिया के रवाना हुए है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें