अमझेरा : बख्तावर जलाशय स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
Bakhtavar Express
Sun, Jan 4, 2026
विभाग ने कहा हर सप्ताह हो रही पानी की सैंपलिंग,फिल्टर मशीन चालु,जल्द मुहिम चलाकर सभी स्रोतों का करेंगे सर्वे

सरदारपुर। इंदौर के भागीरथपुरा मे दूषित पेयजल सप्लाई के बाद हुए घटना के बाद हर कोई अलर्ट मोड पर आ चुका है। सरदारपुर के शालिनी मार्ग पर भी इसी तरह का मामला हुआ खैर यहा पर जनता की जागरूकता के चलते कोई घटना नही हुए। इसके बाद अमझेरा नगर मे पेयजल सप्लाई करने वाले बख्तावर जलाशय पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा। इस दौरान भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधी शुभम दिक्षीत ने अव्यवस्थो पर नाराजगी जताते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा की इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। सरकार जनता को शुद्ध पेजयल उपलब्ध करवाने के लिये करोडो रू खर्च कर रही है। प्लांट की साफ सफाई नहीं हो रही है वही उपकरणों पर जंग लग रही हैै। श्री दीक्षित ने कहा की पानी को शुद्ध करने के लिये केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। जल्द विभाग व्यवस्था को सुधारे नही तो जन आंदोलन किया जायेगा।
इस संबंध में अमझेरा वाटर ट्रीटमेंट के प्रभारी उपयंत्री विनोद महाजन ओर एसडीओ श्रीमंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सपंर्क नहीं हो सका।
वही इस संबंध मे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड सरदारपुर के कार्यपालन यंत्री एनएस भुरिया से चर्चा की गई तो उन्होने बताया की जलाशय का पानी है उसे फिल्टर कर सप्लाई किया जा रहा हैै। जलाशय का पानी जब आता हे तो उपकरणों पर गंदगी जम जाती है। पानी को फिल्टर करने वाली मशीन चालू है। केवल गाद को बहार निकालने वाली मशीन बंद है। जिसका बेल्ट टूट गया है जो जल्द ही चालू कर दी जायेगी।
कार्यपालन यंत्री ने बताया की हर सप्ताह पानी की टेस्टिंग खंड कार्यालय पर स्थित प्रयोगशाला मे करवाई जा रही है। प्रतिदिन ग्राम अमझेरा में वर्तमान में औसत 9 लाख लीटर पानी सप्लाई किया जा रहा जिसके क्लोरिनेशन के लिए 4 से 5 kg ब्लीचिंग पावडर प्रतिदिन उपयोग किया जा रहा है
श्री भूरिया ने बताया की शासन के दिशा निर्देशानुसार विभाग के द्वारा संचालित नल जल योजना का मुहिम चलाकर टीम के द्वारा सर्वे किया जाएगा एवं साफ सफाई करवाई जायेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन