ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

अमझेरा : महाराव बख्तावर सिंह शाउमावि में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Bakhtavar Express

Thu, Jan 29, 2026

अमझेरा। महाराव बख्तावर सिंह शा. उ. मा. वि. में आयोजित वार्षिकोत्सव व अन्य गतिविधियों के पारीतोषिक वितरण का कार्यक्रम इस ही सत्र में संस्था के सेवानिवृत्ति हो रहे वरिष्ठ उच्च श्रेणी शिक्षक प्रदीप सिंह पंवार व प्रधानाध्यापिका श्रीमती वृषाली देशमुख के मुख्य आतिथ्य व प्राचार्य राघवेन्द्र सिंह कमरिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । सेफुद्दीन शेख विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूद, साहित्यिक गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम व वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों के प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को पुरूस्कार दिये गये । राज्य स्तर पर एथलैटिक्स प्रतियोगिता 100,200मीटर दौड़ में चयनित छात्र बबलू जमरा को भी विशेष रूप से पुरूस्कृत किया गया । शिक्षक अजय कुमार शर्मा ने प्रेरक गीत, भजन प्रस्तुत किये ।शिक्षिका देशमुख ने आने वाले समय में आठवीं, दसवीं, व बारहवीं में श्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी को क्रमशः 500,1100,2100रूपये पुरूस्कार देने की घोषणा करते हुए उत्कृष्ट परिणाम देने का संदेश दिया । प्राचार्य राघवेंद्र सिंह कमरिया ने छात्र छात्राओं से पढ़ाई में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने, व विद्यालयीन गतिविधियों में अनुशासन को अपनाने की बात कही । कार्यक्रम में सुश्री ममता परिहार, श्रीमती मोनिका मोदी, श्रद्धा गुप्ता, राजेश शर्मा, जयवर्धन सौलंकी खुशबू शर्मा, प्रियंका मालवीय का सराहनीय सहयोग रहा ।कार्यक्रम का संचालन शोभा तोमर ने एवं खालीद कुरेशी ने आभार व्यक्त किया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें