ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

माही परियोजना का विभागीय अमला कैंप लगाकर कर रहा राजस्व की वसुली : रबी के सीजन की तैयारीया पुर्ण,खेत तैयार,माही परियोजना के दोनो बांधो की जल्द खुलेगी नहर,नहरो की हुए सफाई

Bakhtavar Express

Sat, Nov 8, 2025

सरदारपुर। मौसम खुलते ही रबी की फसल की बुआई के लिये किसान खेत तैयार करने मे जुटे हुए है। खेतो से नमी कम होते ही प्रतिदिन किसान खेतो  को बोवनी के लिये तैयार कर रहे है। वही दो दिनो से ठंड भी अपने शबाब पर पहुॅच चुकी है। ऐसे मे मौसम बोवनी कार्य के लिये अनुकुल बना हुआ है।  

वही खेतो मे सिंचाई के लिये माही परियोजना के दोनो बांधो से भी नहर मे पानी छोडने के लिये विभाग ने पुरी तैयारी कर ली है। जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की माही परियोजना के मुख्य बांध एंव उपमुख्य बांध कालीकराइ की नहरो की सफाइ करवाइ जा चुकी है। तथा विभाग के द्वारा राजस्व वसुली के लिये प्रतिदिन कैंपो का आयोजन कर राजस्व वसुली की जा रही है। श्री पाटीदार ने बताया की किसान यदि अपनी बकाया राशी एकमुश्त जमा करवाता है तो उसे शासन की ब्याज माफी योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। श्री पाटीदार ने बताया की बडी संख्या मे किसान शासन की योजना का लाभ लेकर बकाया राशी जमा करवा रहे है।

कार्यपालन यंत्री श्री पाटीदार ने बताया की सिंचाई के लिये नहर मे पानी छोडने को लेकर विभाग ने पुरी तैयारी कर ली है। नहरो की साफ सफाई करवा दी गए है। माही मुख्य बांध की नहर 10 नवबंर को तथा कालीकराई बांध की नहर 11 नवबंर को खोली जायेगी। श्री पाटीदार ने किसानो से कहा की पानी का सदुपयोग करे दोनो बांधो ने अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लिया है। आपने कहा की आउट आफ  कमांड क्षैत्र मे यदि कोई किसान नियमो के विपरीत पानी लेता है या फिर पानी की चोरी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानुनी कार्यवाही की जायेगी। विभाग का  गश्ती दल इस दौरान मुस्तैदी के साथ सिंचाई व्यवस्था की मानीटरीग करेगा।

वही एसडीओ एच एल डावर ने बताया की कालीकराई बांध से सिंचाई के लिये नहर मे पानी छोडने को लेकर पुरी तैयारी हो चुकी है। एसडीओ डावर ने कहा की बकाया राजस्व की वसुली के लिये वै स्वंय एंव विभागीय अमला प्रतिदिन गांवो मे कैंप लगाकर राजस्व की वसुली कर रहा  हैै। आपने कहा की हम प्रतिदिन कैपो मे किसान को बता रहे की वै पुराने  बकाया राशी एकमुश्त जमा करवाते है तो उन्हे शासन की ब्याज माफी योजना का लाभ मिलेगा। जिसके बाद किसान एकमुश्त बकाया राशी जमा करवाकर शासन की योजना का लाभ ले रहे है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें