ब्रेकिंग

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

सूचना

सुरक्षा व्यवस्था : दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर, सुरक्षा व्यवस्था जांचने SDOP उतरे सड़कों पर

Bakhtavar Express

Tue, Nov 11, 2025

सरदारपुर। सोमवार को दिल्ली मे हुए कार ब्लास्ट के बाद सरदारपुर मे पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखाई दिया।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था जांचने को लेकर सड़कों पर उतरे। शाम को एसडीओपी यातायात प्रभारी एवं बल को लेकर राजगढ़ पहुंचे जहा पर उन्होने वाहनों की जांच की वही होटलो पर भी जांच करने पहुॅचे। एसडीओपी ने होटल संचालको को सख्त लहजे मे निर्देश देते हुए कहा की कोई भी संदिग्ध व्यक्ति को होटले मे नही ठहरने दे । उनकी आईडी प्रूफ लेकर ही उन्हें ठहराये यदि कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।

एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने कहा की सरदारपुर अनुभाग मे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। फिर भी किसी को कोई संदिग्ध गतिविधियों या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें